Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बनेंगे बिग बॉस 17 के विनर! टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट, जानें नाम

1 / 1
Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बनेंगे बिग बॉस 17 के विनर! टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट, जानें नाम
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी बनेंगे बिग बॉस 17 के विनर! टॉप 2 में होंगे ये कंटेस्टेंट, जानें नाम

Bigg Boss 17 Winner Prediction: सलमान खान का विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 17 फिनाले की ओर बढ़ रहा है. ईशा मालवीय के बाहर होने के बाद अब शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण श्रीकांत बच गए है. इस बीच शो के विनर के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है. वर्तमान में अभी टॉप 6 फाइनलिस्ट बच गए है, जिसमें अरुण मैशेट्टी, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन है.

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. ग्रैंड फिनाले का प्रोमो भी आ गया है, जिसमें भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और ओरी को ग्रैंड फिनाले के समय और तारीख की घोषणा करते है.

बिग बॉस 17 के लिए ऑरमैक्स सूची को देखते हुए, मुनव्वर फारुकी के सीजन के विजेता के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की गई है. अब ये भविष्यवाणी सच होगी या नहीं, ये तो ग्रैंड फिनाले के दिन पता चलेगा.

ऑरमैक्स रैंकिंग से यह भी पता चलता है कि अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार पहले और दूसरे रनर-अप स्थान हासिल कर सकते हैं. वहीं, विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

ईशा मालविया बिग बॉस से बाहर हो चुकी है. इससे पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी आयशा खान को का शो से पत्ता कट गया था.

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. ये शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक होगा. रात 12 बजे विनर के नाम से पर्दा हट जाएगा.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 17 के विनर को 30 लाख से 40 लाख रुपये तक की रकम मिलेगी. कहा जा रहा है कि कुछ निश्चित धनराशि के साथ ब्रीफकेस राउंड होगा, जिसमें एक कंटेस्टेंट वो बैग लेकर बाहर निकल जाएगा. हालांकि ये कंटेस्टेंट फिर ट्राफी जीतने की रेस से बाहर हा जाएगा. उसके बाद उतनी राशि जीतने वाले अमाउंट से काट लिया जाएगा.

हाल ही में एक बीबी रोस्ट नाइट शामिल था, जिसमें कंटेस्टेंट को मंच पर अपनी व्यंग्यात्मक पंक्तियां प्रस्तुत करने का अवसर मिला, इस खास रात के दौरान मुनव्वर फारूकी ने विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और अन्य प्रतिभागियों पर निशाना साधा था.

सलमान खान ने ईशा मालवीय के बाहर होने की घोषणा जैसी की, सब काफी भावुक हो गए. ईशा सभी को अलविदा कहने लगती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. इसके बाद अंकिता ईशा की तारीफ करते हुए कहती हैं, ‘तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो, काश मैं भी ऐसी होती.’

अभिषेक कुमार बेहद इमोशनल होते नजर आए. मुनव्वर, अभिषेक से कहते हैं, “रो मत भाई, जाने दे उसको. आखिरी बार मिल रहा है इस तरह रो रहा है क्या. मिलेंगे बाहर पार्टी में.”

Also Read: Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में बेहोश हुई ये कंटेस्टेंट, क्या शो से कटेगा पत्ता? मुनव्वर फारूकी से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >