Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस 17 के विनर बने मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार रहे फर्स्ट रनरअप

Bigg Boss 17 Finale Live Updates: बिग बॉस 17 का फिनाले काफी जबरदस्त रहा. मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण मैशेट्टी बिग बॉस 17 के टॉप पांच फाइनलिस्ट थे. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो कभी भी सुर्खियों में आने में असफल नहीं हुआ. ग्रैंड फिनाले शाम 6 बजे शुरू हुआ और विजेता की घोषणा आधी रात को हुई. कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर बिग बॉस 17 के फिनाले शो को दर्शकों ने लाइव देखा. लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे…

Live Updates
6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 विनर

6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

मन्नारा चोपड़ा हुई एलमिनेट

6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

अंकिता के आउट होने पर सलमान खान हुए दुखी

बिग बॉस 17 के घर से अंकिता लोखंडे के बाहर हो गई हैं. विजेता के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जाने वाली पवित्र रिश्ता अभिनेत्री को चौथे स्थान पर बाहर कर दिया गया. अंकिता लोखंडे के उत्साही प्रशंसक हैरान हैं, क्योंकि उनका मानना ​​​​था कि अभिनेत्री आसानी से कम से कम टॉप दो फाइनलिस्ट में शामिल होने की हकदार थी. जब अंकिता के नाम की घोषणा की गई, तो चाहे वह प्रतियोगी हों या परिवार के सदस्य, हर कोई चौंक गया. अभिनेत्री खुद भी अविश्वास में थी, लेकिन उन्होंने शालीनता से अपनी हार स्वीकार कर ली और घर से बाहर चली गईं. अंकिता लोखंडे के फैंस के अलावा होस्ट सलमान खान भी उनके एविक्शन से काफी नाराज हैं. देखिए बिग बॉस 17 के घर से बाहर आने के बाद सलमान ने अंकिता से क्या कहा. सलमान ने अंकिता से कहा कि उनके लिए वह हमेशा विजेता रहेंगी. सलमान ने बिग बॉस 17 के घर में अंकिता की यात्रा की भी प्रशंसा की.

6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

मन्नारा ने गाया प्यारा सा गाना

6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

टॉप 2 की रेस में मुनव्वर-अभिषेक

बिग बॉस 17 के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. क्योंकि वे मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों में से विजेता कौन होगा ये तो आने वाले कुछ घंटों में ही पता चलेगा.

6:07 AM. 29 Jan 24 12:37 AM. 29 Jan

सलमान खान ने अनुराग का उड़ाया मजाक

सलमान ने अनुराग डोभाल के बारे में बात की और कहा, “इसी सीज़न में मैं था ना कौन? मुझसे या बिग बॉस से बहुत ख़फ़ा है वो…इतना पोस्ट कर दिया बिग बॉस के बारे में मैं के वो आया नहीं.. राइडर है ना. कहीं वादियो मैं होगा.”

मुख्य बातें

Bigg Boss 17 Finale Live Updates: बिग बॉस 17 का फिनाले काफी जबरदस्त रहा. मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा और अरुण मैशेट्टी बिग बॉस 17 के टॉप पांच फाइनलिस्ट थे. सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो कभी भी सुर्खियों में आने में असफल नहीं हुआ. ग्रैंड फिनाले शाम 6 बजे शुरू हुआ और विजेता की घोषणा आधी रात को हुई. कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर बिग बॉस 17 के फिनाले शो को दर्शकों ने लाइव देखा. लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >