Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!

1 / 1
Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!
फुल स्क्रीन में देखें

Bigg Boss 17 Finale Date: बिग बॉस 17 का फिनाले कब होगा? जानें कब आएगा आखिरी एपिसोड, ये शो करेगा रिप्लेस!

Bigg Boss 17 finale: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को दस हफ्ते से ज्यादा हो चुके है. शो में हर दिन दर्शकों को कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलता है. कहा जा रहा है कि इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जिसमें मनीषा रानी का नाम सामने आ रहा है. अब इसके फिनाले डेट सामने आ गया है.

सलमान खान का शो बिग बॉस 17 फिनाले की ओर बढ़ रहा है. कलर्स चैनल ने पुष्टि की है कि बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले जनवरी 2024 में होगा.

रियलिटी शो से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले हैंडल बिग बॉस तक ने ट्वीट कर बताया कि, “ब्रेकिंग! बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को है. बीबी17 के लिए कोई एक्सटेंशन नहीं होगा. समापन सप्ताह 15 में हो रहा है.”

आगे इसमें बताया गया है कि, ”5 सीजन के बाद पहली बार, बिग बॉस सीजन को एक सप्ताह भी नहीं बढ़ाया जाएगा और निर्धारित 15वें सप्ताह पर समाप्त होगा.”

वहीं, कलर्स चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि डांस दीवाने 4, 3 फरवरी, 2024 से शुरू होगा. डांस दीवाने 4 की लॉन्च डेट की पुष्टि हो गई है क्योंकि शो सप्ताहांत के दौरान बिग बॉस 17 की जगह लेगा.

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से शुरू होगा. टॉप पांच फाइनलिस्ट बीबी 17 की विजेता ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे.

वहीं, वीक 10 में बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और अनुराग डोभाल को नामांकित किया गया है. इनमें से एक वीकेंड का वार एपिसोड में शो से बाहर हो जाएंगे.

ऑनलाइन पोल और ट्विटर पेज की मानें तो अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल को खूब सारे वोट मिल रहे हैं और वो आगे चल रहे हैं. जबकि बॉटम 2 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट है. इन दोनों में से ही एक बाहर जाएगा.

बिग बॉस 17 में ऑरा, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, आयशा खान, अनुराग डोभाल, मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, अरुण महाशेट्टी, समर्थ जुरेल हैं.

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा रानी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस 17 में भाग लेंगी. हालांकि पहले ऐसी खबरें थी कि वो झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेगी. लेकिन अब उनके बिग बॉस 17 में आने की संभावना काफी ज्यादा है.

हाल ही में बिग बॉस के एक एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच तीखी बहस होती है. आयशा खान ने विक्की से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा, जिस पर विक्की ने ने कहा, “मैं सच में कभी नहीं कह सकता कि मैं कैसा महसूस करता हूं. शादीशुदा लोग, खासकर लड़के इसी स्थिति से गुजरते हैं. वे वास्तव में यह नहीं बता सकते कि वे किस दौर से गुजरते हैं और उन्हें क्या तकलीफ होती है.” इससे अंकिता दुखी हो गई और चिढ़ने लगी.

Also Read: Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में एंट्री लेगी बिहार की मनीषा रानी! खुलेंगे कई राज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >