Bigg Boss 17: अरमान मलिक के अलावा ये कंटेस्टेंट बिग बॉस में मचाएंगे तहलका, देखें लिस्ट में अपने फेवरेट स्टार

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद, कलर्स टीवी पर अपने सत्रहवें संस्करण के साथ वापस आ गया है. बिग बॉस 17 15 अक्टूबर को 17 प्रतियोगियों के साथ शुरू होगा, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों से लेकर सोशल मीडिया सितारे तक शामिल होंगे. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस विवादास्पद शो की थीम सिंगल्स बनाम कपल्स होगी.

बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपने हिट रियलिटी शो बिग बॉस के 17वें सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह शो 15 अक्टूबर, रविवार को एक भव्य प्रीमियर के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन और लेखक-स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ हिस्सा ले सकती हैं. इसके अलावा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार, अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके राइडर, मन्नारा चोपड़ा, जिग्ना वोरा, सनी आर्य उर्फ ​​तहलका प्रैंक, मनस्वी ममगई, ऋषि धवन भाग ले सकते हैं. यूट्यब में अरमान मलिक, पायल मलिक और एल्विश यादव की पूर्व प्रेमिका कीर्ति मेहरा पार्ट ले सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >