Bigg Boss 17: सनी आर्य और अरुण श्रीकांत हुए बिग बॉस घर से बेघर! यूट्यूबर की वाइफ ने किया कंफर्म

बिग बॉस 17 का हर एक एपिसोड काफी मजेदार होता जा रहा है. दर्शक एक भी एपिसोड को मिस नहीं कर रहे हैं. अब अरुण श्रीकांत माशेट्टी और अभिषेक कुमार के बीच लड़ाई हुई. जिसमें अरुण फिजिकल हो गए और उन्होंने अभी की गर्दन पकड़ ली.

बिग बॉस 17 अपने दिलचस्प एपिसोड से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. बीते दिनों एलिमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें रिंकू धवण, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, खानजादी और अनुराग डोभाल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. अब लेटेस्ट एपिसोड में दिमाग के रूम वालों ने अपने पॉवर का इस्तेमाल करते हुए नील को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. जिसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ. सभी ने विक्की पर अलग-अलग तरह के इल्जाम लगाए. अब नियम तोड़ने को लेकर ईशा मालवीय और अरुण श्रीकांत मशेट्टी के बीच झड़प हो गई. ईशा और अरुण के बीच जुबानी जंग छिड़ गई.

ईशा मालवीय-अरुण श्रीकांत माशेट्टी के बीच हुई लड़ाई

इसी दौरान ईशा ने अरुण को देखकर अपना आपा खो दिया और उन्हें याद दिलाया कि जब बिग बॉस में कुकरुकु बजता था, तो वह भी कई बार सोते थे. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय खुद पर नजर डालनी चाहिए. अरुण ने कहा कि पिछले चार हफ्तों में अलार्म बजने के बाद वह कभी नहीं सोए. अभिषेक कुमार उनकी लड़ाई में शामिल हो गए और अरुण को ईशा पर चिल्लाने के लिए उन्हें जमकर डांट लगाई. देखते ही देखते तीनों एक दूसरे से बुरी तरह उलझ गए और स्थिति आपे से बाहर हो गई. सनी आर्य अपने दोस्त के बचाव में उतरे और अभिषेक कुमार की टी-शर्ट भी पकड़ ली.

अरुण ने अभिषेक की पकड़ गर्दन

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सनी को अभिषेक का टीशर्ट फाड़ते हुए स्पॉट किया गया. इतना ही काफी नहीं था तो अरुण मशेट्टी ने अभिषेक कुमार की गर्दन पकड़कर उन पर भी हमला कर दिया. यहां तक ​​कि उन्होंने उन्हें तकिये से मारने की धमकी भी दी. बिग बॉस तक ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें शारीरिक हिंसा के आधार पर सनी आर्य को शो से बाहर करने की अफवाहें उड़ीं. अब उनकी वाइफ ने भी वीडियो जारी कर इस बारे में बात की है.

क्या एलिमिनेट हो जाएंगे अरुण और सनी

ट्वीट में लिखा है, तहलका उर्फ ​​सनी आर्य ने बिग बॉस को पहले ही 2-3 बार चेतावनी दी है, वो काफी फिजिकल होते है बहस/लड़ाई में… इसके पहले उन्हें कुर्सी, कपड़े का डिब्बा, चप्पल उठाकर फेंका था. शायद इस बार उन्हें बड़ी सज़ा मिलेगी, देखते हैं रिंकू जी को बचाने के लिए तहलका को घर से जाने के लिए बोलेंगे मेकर्स.” अब देखना ये होगा कि बिग बॉस अरुण और सनी को उनके किए की सजा देंगे या नहीं. घटना के बाद रिंकू धवन सहित अन्य प्रतियोगियों ने अभिषेक का सपोर्ट किया.

अंकिता लोखंडे और मुनव्वर में हुई लड़ाई

बिग बॉस 17 के हालिया प्रोमो से पता चलता है कि मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे के बीच दरार और अधिक मजबूत हो जाएगी. शो के ऑफिशियल चैनल, कलर्स टीवी ने बिग बॉस 17 का नवीनतम प्रोमो जारी किया. इसमें प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी और अंकिता लोखंडे को बहस करते हुए दिखाया गया है. अंकिता को गार्डन एरिया में सना रईस खान के साथ बैठे हुए देखा जाता है, जब मुनव्वर फारुकी उनसे कहते हैं, “उन्होंने बोला आप उनके मग में चाय पीते हो.” जवाब में अंकिता कहती हैं कि वह उनसे बात कर रही हैं. खानजादी भी वहीं बैठे थे.

Also Read: Bigg Boss 17: विक्की जैन ने पूरी प्लानिंग के साथ अंकिता लोखंडे से की थी शादी, प्यार को बताया Investment

अंकिता लोखंडे ने मुनव्वर को कही ये बात

अंकिता की प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर, मुनव्वर ने बाद में उनसे कहा, “मैं कुछ कह रहा हूं और तुमने मुझे काट दिया.” एक्ट्रेस चेहरा बनाकर कहती हैं, ”मुन्ना, पता है क्या है ना, मेरेको एक फीलिंग आ रही है. वो स्टेज आ गई है अभी जो मुझसे तुमसे उम्मीद करेगा मुन्ना. मन्नारा है या मुनव्वर है या…अंकिता है, झगड़ा कर रही है दोस्ती के लिए, मेरेको वो नहीं चाहिए.” प्रोमो को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है, “मुनव्वर और अंकिता के बीच खड़ा हुआ एक नया मुद्दा। देखिये #BiggBoss17, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ #Colors और @officialjiocinema बराबर.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >