Bigg Boss 16: शालीन से एक फैन ने पूछा- आप हमेशा टीना के पीछे क्यों भागते हो?सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 16 में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है. वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. इस दौरान शालीन भनोट से टीना ने एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब सलमान खान ने दिया. चलिए आपको बताते है वो क्या सवाल था.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के वीकेंड का वार में फैंस सारे कंटेस्टेंट से सवाल पूछते नजर आए. सलमान खान (Salman Khan) के साथ कुछ फैंस दिखे, जिन्होंने कंटस्टेंट पर अपने सवालों के गोल दागे. इस दौरान शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) से भी कई सवाल पूछे गए. एक फैन ने पूछा शालीन से पूछा वह हमेशा टीना के पीछे क्यों भागते हो?

बिग बॉस 16 का नया प्रोमो

बिग बॉस 16 के ‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो कलर्स ने शेयर किया है. इसमें एक फैन शालीन से पूछती है, आप हमेशा टीना के पीछे-पीछे क्यों भागते हो. इसपर सलमान खान कहते है, क्या करें आदत है. एक यूजर उनसे कहती है, टीना अपने फायदे के लिए उसको यूज कर रही है. जिसपर शालीन रिएक्ट करते है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, सलमान ने किया टीना और शालीन को चैलेंज, क्या आपको लगता है कि उनकी दोस्ती टूट जाएगी.

सलमान ने दी चुनौती

टीना दत्ता वीडियो में कहती है, मैं उस (शालिन) के साथ अपनी दोस्ती भी नहीं निभाऊंगी क्योंकि मेरे ऊपर अब ये बैकफायर कर रहा है. शालिन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में टीना के शब्दों का जवाब देते हुए, सलमान ने चुनौती दी, अब मुझे ये देखना है, चुनौती है. वहीं, सलमान खान, अर्चना की जमकर क्लास लगाते है. सलमान ने अर्चना से पूछा, “अर्चना तुम अपने एटीट्यूड से बहुत ऊंची उड़ान भर रही हो. सुम्बुल के लिए तुमने कहा था ‘शक्ल देखकर रानी राजा बनाओ भइया.’ भारत में हर कोई इस चेहरे को जानता है और इस चेहरे की वजह से बहुत से लोग उसे जानते हैं. आप अपने आप को समझती क्या हैं? इस बात पर शालीन ने बोलने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने उन्हें नहीं बोलने के लिए कहा, इससे पहले कि वह अंत में उस पर चिल्लाए, “मैंने कहा अभी नहीं!”

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन ने किया अपने प्यार का इजहार, इस वजह से टीना दत्ता ने निमृत को कहा ‘गंवार’, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >