Bigg Boss 16: सुम्बुल तौकीर के पिता पर भड़की टीना दत्ता, कहा- खुद की बेटी संभलती नहीं, दूसरों पर…

बिग बॉस के घर में बीते दिनों हंगामा देखने को मिलेगा. जहां टीना दत्ता को ये पता चल गया कि सुम्बुल के पिता ने उनके कैरेक्टर पर अभद्र टिप्पणी की. जिसके बाद टीना ने अपना आपा खो दिया और कहा कि खुद की बेटी नहीं संभलती, दुश्मनों की बेटी पे उंगली मत उठाओ.

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड मे फुल टू ड्रामा देखने को मिला. जहां बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग रूम में बुलाते हैं और सुम्बुल और उसके पिता के बीच बातचीत का खुलासा करते हैं. सभी घरवालों ने पूरा वीडियो देखा. जिसके बाद बिग बॉस कहते है कि फोन कॉल गलत तरीके से करवाया गया था, उन्होंने अपनी बेटी को सिर्फ और सिर्फ खेल के बारे में बताया, एक भी बार अपने स्वास्थ्य का जिक्र नहीं किया. यहा सब सुनने के बाद शालीन और टीना अपना आपा खो देते है और कहते है कि ‘पापा ने भी बोला है तो दूर रहो न मुझसे, दिमाग खराब है क्या’. वह सुम्बुल से पूछता रहता है कि उन्होंने कब बात की. शालीन इतनी बुरी तरह भड़क जाता है कि टेबल को लात मार देता है.

सुम्बुल पर भड़की टीना

टीना भी सुम्बुल के पिता पर अपना गुस्सा जाहिर करती है. वह कहती है कि ‘मैं भी एक लड़की हूं, यह इतना जरूरी नहीं है, मैं भी किसी की बेटी हूं, आप कैसे बोल सकते हैं, मेरे बारे में. सब लोग बोल रहे हैं, जो दिख रहा है, मेरे डैड कभी किसी लड़की के बारे में ऐसी बात नहीं करेंगे. वह आगे कहती हैं, ‘अंकल मेरा चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया?’ सुम्बुल शिव से कहती है, ‘मैंने पुरी बात सुनी ही नहीं थी, मुझे कैसे पता चलेगा, मैं उन लोगों से दूर रहती हूं फिर भी ऐसा बोल रहे है’

शालीन और टीना ने दिखाया अपना गुस्सा

सुम्बुल, टीना और शालीन के बीच आगे बहस होती है. इस बात को बताने के लिए टीना ने बिग बॉस को धन्यवाद दिया. सुम्बुल को पैनिक अटैक आता है और निमृत बिग बॉस से उसके लिए डॉक्टर भेजने के लिए कहती हैं. शालीन ने खुलासा किया कि इस तरह के एपिसोड के कारण उनके बेटे को स्कूल में परेशानी होगी, टीना अपना आपा खो देती है और दीवार पर घूंसा मारती है, वह सुम्बुल के पिता से कहती है, ‘आपको कोई हक नहीं है मेरे बारे में ऐसा बोलने की, मेरे मां-बाप नहीं कर रहे ऐसा, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इसे नाम देने की, खुदकी बेटी नहीं संभलती, दूसरों की बेटी पे उंगली मत उठाओ’.

Also Read: Bigg Boss 16: साजिद खान का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- पिता के अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे, लेकिन…
सुम्बुल का कमरा हुआ चेंज

शालीन ने शिव को सुम्बुल का कमरा बदलने के लिए कहा और वे उसे प्रियंका और अंकित के साथ छह के कमरे में शिफ्ट कर देते हैं. टीना अपने कैरेक्टर के बारे में काफी परेशान हो जाती है. टीना शालीन को उससे दूर रहने के लिए कहती है. टीना कहती हैं, ‘ये औरत हमारी खुशियां बर्बाद कर रही है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >