Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालिन भनोट को किया किस, बिग बॉस ने कैप्टेंसी से गौतम विग को किया फायर, VIDEO

बिग बॉस के घर में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. बीते दिनों शो में अंकित और प्रियंका के बीच में झगड़ा होते देखा गया. दोनों किसी बात पर एक दूसरे से उलझ गए. वहीं बिग बॉस ने गौतम को कैप्टेंसी से फायर कर दिया है.

बिग बॉस 16 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. घर में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रतियोगियों के बीच नये कैप्टन को लेकर बगावत साफ तौर पर देखी जा रही है. साजिद खान ने गौतम के खिलाफ भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी. अब शो के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आगामी एपिसोड में गौतम के लिए चौंकाने वाली खबर होगी, क्योंकि बिग बॉस ने उन्हें कप्तानी से फायर कर देंगे.

बिग बॉस ने कैप्टेंसी से गौतम विग को किया फायर

कैप्टेंसी से फायर करने पर बिग बॉस उन्हें कारण बताते हैं कि उन्होंने घरवालों के साथ रहने और घर में सामंजस्य बनाए रखने के लिए कैप्टन बनाया था. हालांकि गौतम केवल सौंदर्या शर्मा पर ध्यान दे रहे है. वे कप्तानी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के लिए स्टैंड लेना भी भूल गए हैं. उन्होंने सौंदर्या की लगातार अंग्रेजी में चैटिंग को भी नजरअंदाज कर दिया.

अंकित और प्रियंका में जमकर हुई लड़ाई

इधर प्रियंका और अंकित में जमकर लड़ाई हो रही है. दोनों एक दूसरे से बहस कर रहे है. लेटेस्ट प्रोमो में अंकित और प्रियंका एक बिस्तर पर लेटे हुए और गुस्से में एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका ने अंकित को अपनी तरफ से कोई उम्मीद न रखने के लिए कहा. अंकित चिढ़ जाता है और कहता है “मुझे अब तुमसे कोई उम्मीद नहीं है, अब बातें करना बंद करो…क्या मुझे कैमरे के सामने आपके राज खोल देने चाहिए? अगर आप पुरानी कहानियों को खोलना चाहते हैं तो क्या मुझे भी कैमरे के सामने इसके बारे में बात करनी चाहिए?”

Also Read: Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में मचा हंगामा, एक-दूसरे की पीठ में खंजर घोपते नजर आए कंटेस्टेंट
टीना ने शालिन को किया किस

ये बात सुनकर प्रियंका चौंक जाती है और अंकित से सवाल करती है कि वह कैमरे के सामने क्या बातें खोलना चाहता है. वह कहती है “नहीं नहीं अंकित कृपया मुझे बताएं कि आप क्या कहना चाहते हैं. अंकित मैं कसम खाती हुं अगर जिंदगी में मैंने कभी तुझसे दोबारा बात की…घटिया लड़का”. वहीं एक वीडियो में टीना दत्ता और शालिन भनोट को एक दूसरे संग रोमांटिक होते देखा गया. दोनों ‘रात लम्बियां’ पर एक-दूसरे के साथ डांस करते देखे गए. अपना रोमांटिक डांस पूरा करने के बाद टीना ने शालिन के गाल पर किस भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >