Exclusive: एक ही डर है कि वीकेंड के वॉर में सलमान खान सर की डांट न मिल जाए, सुम्बुल तौकीर का खुलासा

सुम्बुल तौकीर की बाहरी दुनिया में तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस ने बिग बॉस में जाने से पहले बताया कि उन्हें डर है कि वीकेंड के वॉर में सलमान खान सर की डांट ना पड़ जाए. मैं बिल्कुल सलमान सर को ये मौका नहीं देना चाहती हूं कि वो मुझे डांटे.

छोटे पर्दे का लोकप्रिय चेहरा इमली यानी सुम्बुल तौकीर बिग बॉस 16 में नजर आ रही हैं. सुम्बुल को यकीन है कि जिस तरह से लोगों ने उनके किरदार इमली को प्यार दिया, वैसे ही रियल सुम्बुल को भी बिग बॉस के घर में जानने के बाद प्यार देंगे. उर्मिला कोरी से हुई बातचीत

बिग बॉस को हां कहने की क्या वजह थी और घर के लिए क्या स्ट्रेटजी बनायी है?

बिग बॉस करने की सबसे बड़ी वजह मेरे बाबा हैं. वह चाहते हैं कि मैं ये शो करूं इसलिए मैं ये शो कर रही हूं. मेरे बिग बॉस में जाने को लेकर वह मुझसे ज्यादा उत्साहित हैं. वैसे मैं भी खुश हूं, क्योंकि मुझे कुछ अलग करने का मौका मिलेगा, जो अब तक मैंने नहीं किया है. नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. एक ही सिचुएशन पर अलग-अलग लोगों की राय जानने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि मुझे बिग बॉस के घर में बहुत सीखने को मिलेगा. जहां तक स्ट्रेटजी की बात है, तो मैंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा है. बस कोई ज्यादा परेशान करेगा, तो टिंडे की सब्जी खिला दूंगी.

एक एक्टर के तौर पर कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करना कितना आसान होता है क्योंकि एक्टर्स अलग अलग किरदार जीते हैं?

मुझे पता है कि एक एक्टर के तौर पर काम कैमरे के सामने एक्टिंग करते हैं, लेकिन हम 24 घंटे कैमरे के सामने एक्टिंग नहीं कर सकते हैं. गुस्सा आएगा तो वो दिखेगा और खुशी भी दिखेगी.

अब तक के आपके शोज में आपकी इमेज प्यारी और मासूम लड़कीं की रही है निजी जिंदगी में आप कैसी है?

मैं निजी जिंदगी में भी प्यारी और मासूम हूं. मासूम का मतलब ये नहीं है कि किसी की भी बात सुन ली. किसी को कुछ कहा नहीं. मासूम हूं, लेकिन अपना स्टैंड लेना जानती हूं और अपनी बात पर डटे रहना जानती हूं.

बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा डर आपको किस बात से है?

वीकेंड के वॉर में सलमान खान सर की डांट ना पड़ जाए. मैं बिल्कुल सलमान सर को ये मौका नहीं देना चाहती हूं कि वो मुझे डांटे.

पिछले कुछ सीजन्स से अभिनेत्रियों ने बिग बॉस हाउस में ग्लैमर को बढ़ाया है आप कितनी तैयारी के साथ जा रही हैं?

मैं बहुत ही सिंपल इंसान हूं, मैं ग्लैमरस नहीं हूं, तो वैसे ही बिग बॉस में भी दिखूंगी.

घर के कामों में आप कितनी अच्छी हैं?

मैं घर के कामों में एक्सपर्ट हूं. झाड़ू पोछा, बर्तन, खाना बनाना सब आता है. दिल से मैं घर के काम करती हूं.

बिग बॉस के घर में प्रेम कहानियां भी खूब बनती हैं आप कितनी तैयार हैं?

मैं बिग बॉस में जा रही हूं. जीवन साथी डॉट कॉम में नहीं, मैं वहां गेम खेलने जा रही हूं तो वही खेलूंगी.

आमतौर पर सलमान खान सभी से सवाल करते हैं आपको मौका मिला तो आप उनसे क्या सवाल पूछेंगी?

मुझे मालूम पड़ा है कि उनकी माx इमली शो को देखती हैं और मेरे किरदार को पसंद भी करती है.

इस शो से निकलने के बाद कैरियर को लेकर क्या प्लानिंग है?

मैं फिल्मों और वेब सीरीज पर फोकस करना चाहूंगी.

इस शो में टीवी की बहुएं हमेशा विनर बनती आयी है, आप अपनी जीत को लेकर कितनी आश्वस्त हैं?

मैं जा रही हूं तो देखेंगे कि आगे क्या हो रहा है, लेकिन हां मैं इस कॉन्फिडेंस के साथ जा रही हूं कि मैं बिग बॉस जीत सकती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: कोरी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >