Bigg Boss 16: सुम्बुल तौकीर ने फहमान को किया किस, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- काश ये समय रुक जाता

बिग बॉस के घर में जबसे फहमान खान की एंट्री हुई है, तब से सुम्बुल तौकीर काफी खुश लग रही है. वह हर जगह उन्हें ले जा रही है और उनके साथ ढेर सारी बातें भी कर रही है. हालांकि फहमान महज एक दिन के लिए ही घर में आए थे, ऐसे में जब उनके जाने का समय आया, तब सुम्बुल काफी इमोशनल हो गई.

बिग बॉस के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर के अंदर चल रहे सभी झगड़े की बदौलत शो की टीआरपी लगातार ऊपर जा रही है. बीते दिनों जहां सुम्बुल, शालीन और टीना के परिवार वालों में जबरदस्त लड़ाई छिड़ गई. तीनों सलमान खान के सामने ही लड़ने लगे. टीना की मम्मी ने सुम्बुल के पिता की क्लास लगा दी, उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटी के चलते किसी और की बेटी के चरित्र पर कैसे सवाल उठा सकते है. इधर में घर फहमान के आने से सुम्बुल काफी खुश है. दोनों घर में एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे है. हालांकि ये बात किस को पता थी कि फहमान महज एक दिन के लिए आए है.

फहमान के जाने से सुम्बुल हुई इमोशनल

शुक्रवार का वार पर सलमान खान ने घोषणा की कि फहमान खान केवल एक दिन के लिए शो का हिस्सा थे और वह शो के वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी नहीं हैं. जिसके बाद फहमान खान घर से बाहर चले जाते है. सुम्बुल इस बात से काफी दुखी हो जाती है और रोने लगती है. एक्ट्रेस ने जाते वक्त फहमान के माथे पर किस किया और उन्हें जोर से गले लगाया. उनकी ये केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई. सभी एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे है.


https://twitter.com/twilightchaoss/status/1596215575289925632
फैंस कर रहे कमेंट

एक यूजर ने लिखा, ”और कुछ पलों में आप पूरी जिंदगी जीते हैं…” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मैं आज खुश और सुकून महसूस कर रही हूं. मुझे यकीन है कि जो कोई भी बीबी को पूरी तरह से देख रहा है, वह शांत महसूस करेगा. वह उसके साथ एक दिन रहा और उसे संजोने के लिए अच्छी यादें दी. तुम दोनों को बहुत-बहुत प्यार”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”उसने कोई नाटक नहीं किया और उसके बाहर निकलने को प्यार से स्वीकार कर लिया…काश ये समय यहीं रुक जाता.”


Also Read: Bigg Boss 16: सलमान खान का ये सवाल सुनकर भिड़े सुम्बुल के पिता और टीना की मां, इस बात पर हुई तीखी बहस
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो

बिग बॉस 16 का एक वीडियो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. सलमान खान इसमें सुम्बुल के पिता, टीना दत्ता की मां और शालीन के माता-पिता से पूछते है, क्या आपको ऐसा लगता है कि उनकी बेटी के साथ इस शो में बहुत जुल्म हो रहा है. इसपर शालीन के माता-पिता कहते है, रिमोट कंट्रोल से शो चलाने की कोशिश कर रहे है. टीना की मां कहती है, हमलोग स्कूल में नहीं भेजे बच्चे को, बिग बॉस में भेजे. फिर सुम्बुल के पिता कहते है, टीना ने ना जाने कितने शब्द कहे है क्या आपको लगा है कि हम उन लफ्जों के लिए भी माफी मांगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >