Bigg Boss 16: क्या टूट जाएगी सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की दोस्ती, नॉमिनेशन टास्क में जमकर हुई लड़ाई

बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच जमकर लड़ाई हुआ. दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी बहस की. सुंबुल ने तो शालिन के दिए हुए गुलाब भी कुड़ेदान में डाल दिया.

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का हर एपिसोड काफी मजेदार होता जा रहा है. शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. लड़ाई, झगड़े के साथ-साथ घर में प्यार-मोहब्बत भी दर्शकों को देखने मिलता है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच जमकर लड़ाई हो रही है. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन-दोनों की दोस्ती अब खत्म हो जाएगी.

शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच जमकर लड़ाई

बीते एपिसोड में दर्शकों ने पहले ही देखा कि कैसे सुंबुल ने टीना दत्ता के ऊपर साजिद खान को खाने का सामान पहुंचाने का फैसला किया और इससे शालीन, टीना और सुंबुल के बीच लड़ाई हो गई. जब टीना और सुंबुल एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे, तब शालीन ने टीना का समर्थन न करने के लिए उस पर चिल्लाया. अब, आने वाले एपिसोड के प्रोमो के अनुसार, शालीन और सुंबुल में जमकर लड़ाई होगी.


बिग बॉस का नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की, जिसमें शालीन को एक टास्क करने का मौका दिया जाएगा और उसे टीना, सुंबुल और गौतम के बीच किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचाना होगा. टास्क के दौरान शालीन को गुलाब इकट्ठा करना होता है और उन्हें बचाने के लिए तीन कंटेस्टेंट में से एक को देना होता है. शालीन दौड़ते है और टीना को ज्यादा गुलाब देते हैं. इससे सुंबुल निराश हो जाती है और वह बाद में गुलाबों को कूड़ेदान में फेंक देती है.

Also Read: Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को निम्रत कौर ने गुस्से में दी गालियां, इस बात पर हुई दोनों के बीच जमकर बहस
सुंबुल और शालिन की दोस्ती हुई खत्म

वॉशरूम एरिया में सुंबुल और शालीन की एक बड़ी लड़ाई होती है, जहां पहली बार सुंबुल को शालीन के सामने खुद के लिए स्टैंड लेते हुए देखा जाता है. वह उससे सवाल करती है कि वह हमेशा उसके ऊपर टीना को क्यों चुनता है, जबकि वह उसकी अच्छी दोस्त भी है. इम्ली अभिनेत्री कहती हैं, “जब बात सुंबुल और टीना की आती है, तब शालीन कभी सुंबुल के लिए खड़ा नहीं होता, सबसे पहली दोस्त मैं थी ना.” शालीन अपने बचाव में कहता है कि वह यहां टीना या सुंबुल के शो में नहीं है और वह अपने लोगों के साथ खड़ा है. सुंबुल उस पर चिल्लाती है और स्पष्ट करती है कि उसे जाकर टीना के पास खड़ा होना चाहिए. वह शालीन भनोट से भी दोस्ती तोड़ लेती है और बाथरूम एरिया में अकेली रोती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >