Bigg Boss 16: सुम्बुल तौकीर के पिता ने फैंस से की खास रिक्वेस्ट, कहा- मेरी बेटी को प्लीज वोट मत करना...

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर के पिता ने एक इंटरव्यू ने कहा है कि इस हफ्ते भी मेरी बेटी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुई है. ऐसे में मैं फैंस से रिक्वेस्ट करता हुं कि उसे वोट न करे और घर से बेघर कर दे, क्योंकि घर में जो सुम्बुल दिख रही है, वह मेरी बेटी नहीं है.

बिग बॉस 16 के घर में इन-दिनों फुल टू ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां इस हफ्ते शिव ठाकरे घर के नये कैप्टन है. वहीं घर से बेघर होने के लिए अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, अंकित गुप्ता और सौंदर्या शर्मा नॉमिनेट हुए है. ऐसे में अब सुम्बुल के पिता तौकीर हसन खान ने दर्शकों से अपनी बेटी को वोट न देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें सुम्बुल को रियलिटी शो में भेजने का पछतावा है. शो में जो लड़की दिख रही है, वह मेरी बेटी बिल्कुल भी नहीं है.

सुम्बुल के पिता ने कही थी ये बात

यह सब तब शुरू हुआ, जब बिग बॉस के घर में सुम्बुल, शालीन और टीना के बीच गरमागरम बहस हुई. बाद में सुम्बुल को कन्फेशन रूम में फोन पर अपने पिता से बात करने का मौका मिला. उनके पिता ने उससे सभी के बारे में यह कहते हुए सवाल किया कि वह कैसे शालिन के प्रति ‘जुनूनी’ हो गई है, जबकि सुम्बुल ने कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या हो रहा है, बाद में उनके पिता ने उसे शालीन और टीना के साथ सभी संबंध तोड़ने के लिए कहा और यह भी बोला कि अब आप उन्हें औकाद दिखाओ.

https://www.instagram.com/p/ClO4gHfjLm7/?hl=en
बिग बॉस के लिए नहीं बनी है सुम्बुल

टीना और शालीन को ‘कमीना’ के बाद अब सुम्बुल के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने शब्दों के लिए माफी मांगने को तैयार हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ”मैंने सुम्बुल को एक प्रोटेक्टिव तरीके से पाला है. जब बिग बॉस का ऑफर आया, तो मैंने सोचा कि उसे दुनियादारी समझाने का यह एक अच्छा माध्यम होगा. न तो मैंने और न ही सुम्बुल ने शो को फॉलो किया है, और मुझे कभी नहीं लगा कि ऐसा कुछ होगा. आज मुझे अफसोस है कि मैंने अपनी बेटी को शो में भेजने का फैसला किया. इसने उसे एहसान से ज्यादा नुकसान पहुंचाया.

Also Read: Bigg Boss 16: ऐसा क्या हुआ कि अर्चना गौतम को मारने के लिए दौड़े साजिद खान, कहा- औकात देख अपनी…
सुम्बुल को वोट मत करो

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि ऐसे लोग हैं, जो उससे प्यार करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उसे बाहर होना चाहिए. जो लड़की घर में है, वह मेरी बेटी नहीं है. उसने अपनी पॉजिटिविटी और खुशी खो दी है. मैं नहीं चाहता कि वह दोबारा किसी दुख से गुजरे. इसलिए मैं उनके फैंस से अनुरोध करूंगा कि वे उन्हें वोट न दें. मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि वह इस शनिवार को घर से बेधर हो जाए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >