शालीन भनोट ने टीना दत्ता के कैरेक्टर पर उठाया सवाल, बिग बॉस के घर में मचा बवाल, देखें VIDEO

बिग बॉस 16 का हर एक एपिसोड काफी मजेदार हो रहा है. जहां टिकट टू फिनाले में शिव ठाकरे ने मंडली के सदस्यों को न चुनते हुए प्रियंका चौधरी को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया. इधर शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच जमकर लड़ाई हुई.

बिग बॉस 16 इस समय टिकट टू फिनाले वीक में है, जिसमें कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं. निमृत कौर अहलूवालिया को इस हफ्ते बिग बॉस ने घर का कैप्टन बनाया है और और वह फिलहाल टिकट टू फिनाले वीक में भी हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस घरवालों से दो मजबूत नाम देने के लिए कहते हैं. जिसके बाद शिव ठाकरे मंडली का नाम नहीं लेते हुए प्रियंका चाहर चौधरी को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट कहते हैं. इस बात से निमृत और एमसी के चेहरे उदास हो जाते हैं. वहीं प्रियंका उन्हें देखकर हंसने लगती है.

टीना और शालीन की लड़ाई

इसके अलावा टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच घर के अंदर तीखी नोकझोंक हुई. दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए दिखए दिए. ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शालीन ने टीना के कैरेक्टर पर ऊंगली उठा दी. उन्होंने कहा कि तुम किसी की नहीं हो सकती, एक लड़का को छोड़ तो दूसरे से चिपक गई. ये बात सुनकर टीना ने अपना आपा खो दिया कहा कि गंदा आदमी…मैं इसे थप्पड़ मार दुंगी. एक्ट्रेस बोली, “मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठा रहा है, खुद की बीवी की गरिमा नहीं संभाली गई.

https://www.instagram.com/p/Cni11WwDheU/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CnjAZswjYGa/?hl=en
फैंस ने शालीन को किया ट्रोल

कलर्स की ओर से नये प्रोमो जारी किए गए हैं. जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”शालीन और टीना की लड़ाई..ये कैसे हो गया…दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते थे”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कल शालीन कन्फेशन रूम में कह रहा था, वह किसी भी महिला का अपमान नहीं करना चाहता है, और बस उसे अभी देखें”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शालीन का कोई स्वाभिमान नहीं है, इतना कुछ बोलने सुनने पर भी ये टीना के पास जाता है.. फिर प्रियंका के पास.”

Also Read: Bigg Boss 16: ये होंगे बिग बॉस 16 के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम का कटा पत्ता
बिग बॉस के बारे में

बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है, जो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है. यह शो शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होता है. कार्यक्रम की मेजबानी सलमान खान ने की है, जो इसके चौथे सीजन से रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं. फिलहाल एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, टीना दत्ता शो में धमाल मचा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >