Bigg Boss 16 को लेकर आई शॉकिंग खबर, सलमान खान को हुआ डेंगू, अब ये पॉपुलर स्टार करेंगे शो को होस्ट

बिग बॉस 16 के अगामी एपिसोड में दर्शक सलमान खान को मिस करने वाले है. कुछ हफ्तों तक सलमान शो में नहीं दिखेंगे क्योंकि उन्हें डेंगू हो गया है. उनकी जगह शो में एक लोकप्रिय स्टार लेंगे औऱ शो को होस्ट करने वाले है.

Bigg Boss 16: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है. शो में इस बार कई सारे ट्विस्ट मेकर्स लेकर आए है, जिसमें अब वीकेंड का वार शुक्रवार और शनिवार को होता है. इसमें सलमान खान कंटेस्टेंट की कभी तारीफ करते है तो कभी किसी की जमकर क्लास भी लगाते है. ये एपिसोड काफी मजेदार होता है. लेकिन इस हफ्ते वो नजर नहीं आएंगे. इसके पीछे वजह बता जा रही है कि उन्हें डेंगू हो गया है.

सलमान खान को हुआ डेंगू

बिग बॉस 16 के अगामी एपिसोड में दर्शक सलमान खान को मिस करने वाले है. ई-टाईम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को डेंगू हो गया है और वो इस वजह से कुछ समय के लिए बिग बॉस होस्ट नहीं कर पाएंगे. अब ऐसे में फैंस के दिमाग में सवाल आ रहा है कि उनकी जगह कौन लेगा.

करण जौहर करेंगे शो को होस्ट

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 को करण जौहर होस्ट करेंगे. सलमान की जगह वो कुछ हफ्तों के लिए लेने वाले है. करण पिछले साल बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके है. अब देखना है कि करण के होने से शो के टीआरपी पर कोई असर पड़ता है या नहीं. वैसे करण की फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान काम कर चुके है और दोनों की बॉन्डिग कापी अच्छी है.

Also Read: Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच फिर से हुई दोस्ती, एक्ट्रेस को मिला ये तोहफा

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट

बिग बॉस 16 में फिलहाल टीना दत्ता, शालीन भनोट, गौतम सिंह विग, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोज़िक, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी और साजिद खान है. पहले एलिमिनेशन में श्रीजिता डे बाहर हुई थी.

टाइगर 3 अगले साल रिलीज होगी

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. इसके अलावा सलमान की फिल्म टाइगर 3 अब अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगी. ये मूवी अब साल 2023 दिवाली पर रिलीज होगी. ये मूवी हिन्दी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इसमें कैटरीना कैफ, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े अहम रोल में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >