Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के प्लान पर सलमान खान ने फेरा पानी, सच्चाई का किया खुलासा, अर्चना गौतम की वापसी

बिग बॉस 16 में सलमान खान , शिव ठाकरे पर काफी गुस्सा होते है. शिव, सलमान को अपनी सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन एक्टर उन्हें बीच में टोकते हुए कहते है, डोज दूं क्या क्योंकि तुम्हारी याददाश्त बहुत ही कमजोर होती जा रही है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के बीच हुए लड़ाई ने सबका ध्यान खींचा. इस लड़ाई में अर्चना को घर से बाहर कर दिया गया था. सबको इंतजार है कि सलमान खान इस मामले में क्या बोलते है. शुक्रवार के वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्टर शिव को उसकी गलतियों के बारे में बता रहे है. इसमें अर्चना भी दिख रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्हें वापस घर में बुलाया गया है.

शिव ठाकरे पर सलमान हुए गुस्सा

कलर्स द्वारा शेयर किए गए बिग बॉस 16 के नये प्रोमो में सलमान खान, शिव ठाकरे को डांटते है. सलमान कहते है, अर्चना ने जो किया वह गलत था, लेकिन क्या शिव सही थे. शिव समझ गए कि यह वही है जो अर्चना को ट्रिगर करता है – उसकी पार्टी के बारे में, दीदी के बारे में बात करेंगे और उसके बाद सलमान अपनी छाती पीटते है. बहुत अच्छा, शानदार योजना और चतुराई से एक्टीक्यूटेड.

अर्चना की वापसी

शिव ठाकरे, सलमान खान को अपनी सफाई देने की कोशिश करता है, लेकिन एक्टर उन्हें बीच में टोकते हुए कहते है, डोज दूं क्या क्योंकि तुम्हारी याददाश्त बहुत ही कमजोर होती जा रही है. सलमान अर्चना के री-एंट्री की घोषणा करते है. ये सुनकर प्रियंका और सौंदर्या खुश हो जाती है. साथ ही शिव को वार्न करते है कि किसी की निजी बातों के आधार पर घर के लोगों का ना भड़काए.

अर्चना गौतम की दमदार वापसी

एक अन्य प्रोमो में बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम एंट्री लेते दिखती है. वो कहती है मायके गई वापस से ससुराल आ गई. अर्चना के वापस आने से उनके फैंस काफी खुश है. प्रोमो वीडियो में यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत खुशी हुई उनके वापस आने से. एक अन्य यूजर ने लिखा, सही फैसला लेने के लिए शुक्रिया सलमान सर… चुगली गैंग का मुंह देख कर मजा आया आज.

Also Read: Archana Gautam: बिग बॉस 16 से अर्चना गौतम ने कितना कमाया? एक हफ्ते के लिए लेती थी तगड़ी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >