Bigg Boss 16 Updates: सलमान खान के शो में इन कंटेस्टेंट्स ने ली धमाकेदार एंट्री, देखें VIDEO

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 16 का प्रीमियर आज है. इस सीजन में कई बदलाव किये गये हैं जिसने पहले से ही लोगों के बीच एक बज क्रियेट किया है. इस बार का थीम सर्कस है और घर में पहली बार चार बेडरूम बनाये गये हैं. वीकेंड के वार के दिनों में भी बदलाव किये गये हैं. अब सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे. शो के प्रोमो जारी कर दिये गये हैं जिसमें कंटेस्टेंट की हल्की झलक दिख रही हैं. शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हैं और सलमान ने कुछ दिनों पहले ही उनके नाम की घोषणा की है. दर्शकों को कुछ ही देर में उन सभी कंटेस्टेंट के नाम पता चल जाएंगे. यहां देखें LIVE Updates..

Live Updates
12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

डायरेक्टर साजिद खान ने ली शो में एंट्री

डायरेक्टर साजिद खान को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि वो शो का हिस्सा होंगे. अब कंफर्म हो गया है वो बिग बॉस में एक कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेंगी. अब उनका एक और पहलू दर्शकों को देखने को मिलेगा.

https://www.instagram.com/p/CjLmRlCD0Il/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

टीना दत्ता और श्रीजिता मचायेंगी शो में धमाल

एक्ट्रेस टीना दत्ता शो में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने सीरियल ‘उतरन’ से खासा लोकप्रियता हासिल की थी. इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नागिन’ में दिखीं थीं. उनके साथ श्रीजिता ने भी इंट्री की. दोनों ने उतरन में एकसाथ काम किया था.

https://www.instagram.com/p/CjLkLNfjWT6/
https://www.instagram.com/p/CjLkrTWD90R/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

शो में पहुंचीं हरियाणा की शकीरा

शो में हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी भी नजर आयेंगी. उन्होंने ‘ले फोटो ले’ गाने से लोकप्रियता हासिल की थी और घर-घर में फेमस हो गई थीं. उन्होंने सलमान से कहा कि उन्हें विदेशों से ऑफर आते हैं लेकिन वो इसलिए वहां नहीं जाती क्योंकि उन्हें इंग्लिश नहीं आती. सलमान ने कहा कि उन्हें शो में इसका फायदा मिलेगा क्योंकि यहां तो हिंदी बोलनी पड़ेगी.

https://www.instagram.com/p/CjLjOjwjJlI/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

मिस इंडिया रनर-अप रहीं मान्या सिंह का दबदबा

2020 में ‘फेमिना मिस इंडिया रनरअप’ बनी थीं, इसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में हैं. उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं. मान्या हमेशा से बेहद स्ट्रांन्ग हैं और वो खुद को किसी भी मंच पर साबित करना जानती हैं. स्किन टोन की वजह से उन्हें लोग ट्रोल करते हैं और मिस इंडिया रनरअप बनने के बाद भी दो साल तक कोई काम नहीं मिला.

https://www.instagram.com/p/CjLg-1YjONd/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

इमली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर पहुंची बिग बॉस में

सीरियल इमली में लीड रोल निभानेवाली सुंबुल तौकीर ने शो में इंट्री कर ली है. वो कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CjLiz3qjlxY/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

शिव ठाकरे ने इस वजह से किया शो में एंट्री

मराठी बिग बॉस सीजन 2 के विनर शिव ठाकरे ने भी शो में एंट्री ली है. वो एक डांस एकेडमी चलाते हैं.

https://www.instagram.com/p/CjLfQS5ja4x/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

सौंदर्या शर्मा लगायेंगी ग्लैमर का तड़का

बिग बॉस के इस सीजन में ग्लैमर का तड़का लगायेंगी सौंदर्या शर्मा. सौंदर्या एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने डेंटल स्टडीज में बैचलर किया है.

https://www.instagram.com/p/CjLe5LoD3hi/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

अभिनेता शालीन भनोट ने रखी दिल की बात

शालीन टीवी इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर नाम हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया है जिसमें ‘नागिन’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘नच बलिए’ और ‘ये है आशिकी’ का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस का होस्ट बनना चाहते हैं और सबसे बड़े रियेलिटी शो को होस्ट करना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CjLcaKNDjpi/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

एक्टर गौतम विग ने दिखाया दम

उन्होंने कहा, मैं एक एक्टर हूं इसलिए एक्टिंग और असलियत जानता हूं. पिछले काफी समय से उनके नाम की चर्चा थी कि वो शो में एंट्री करेंगे. अब उनकी झलक सामने आ गई है.

https://www.instagram.com/p/CjLa-TcDJWc/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

अर्चना गौतम की एंट्री

अर्चना गौतम शो की कंटेस्टेंट होंगी. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि वो हार गई थीं. अर्चना ने मिस बिकनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

https://www.instagram.com/p/CjLZ6MSjY2H/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

बिग बॉस के घर में MC Stan की एंट्री

शो के पांचवें कंटेस्टेंट हैं रैपर MC Stan. उन्होंने अपने हेयरस्टाइल और लुक से सलमान का दिल जीत लिया. वो पुणे की बस्ती से हैं. उन्होंने कहा कि, उनके खिलाफ जो कंट्रोवर्सी रहे हैं उन्हें लेकर वो बात करना चाहते हैं. उन्होंने 80 हजार के जूते पहने थे. उन्होंने गले में डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी पहनी हैं और ये सिर्फ उन्होंने तीन से चार में कमाए हैं. उनका असली नाम अल्ताफ है.

https://www.instagram.com/p/CjLYz5aDMso/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

शो में साथ दिखेंगे प्रियंका और अंकित

सीरियल उड़ारियां फेम प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों ही शो में एंट्री लेंगे. उन्होंने सीरियल में तेजु और फतेह का किरदार निभाया था. दोनों ने एकदूसरे को दोस्त बनाया. लेकिन सलमान ने दोनों के बारे में चुटकी ली कि एक लड़का और एक लड़की दोस्त नहीं हो सकते.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

अब्दू रोजिक ने की एंट्री

अब्दू रोजिक के नाम की पहले ही अनाउंसमेंट कर दी गई थी. वो 19 साल के हैं.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

इस वजह से घर में होंगे 4 बेडरूम

बिग बॉस ने निमृत को बताया कि, घर में झगड़े होंगे, कंटेस्टेंट दुश्मन बनेंगे और एकदूसरे से अलग रहना चाहेंगे, तो इस बार वो जल्दी में हैं इसलिए पहले ही उन्होंने सबको अलग कर दिया.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

बिग बॉस ने दी पावर 

निमृत को बिग बॉस ने पावर दी कि अब जो भी कंटेस्टेंट शो में इंट्री करेगा वो उसे एक काम सौपेंगी, और तय करेंगी वो कहां सोयेंगे.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

इस वजह से निमृत कौर ने ली शो में इंट्री

सीरियल छोटी सरदारनी की एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने शो में सबसे पहले इंट्री की. उन्होंने इस शो में आने को लेकर कहा कि, सब उन्हें एक सीधी-सादी सी लड़की समझते हैं. वो अपना दूसरा पहलू भी सबको दिखाना चाहती हैं. वो पेशे से एक वकील हैं और वो अपनी बात रखना अच्छे से जानती हैं.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

टीना दत्ता ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

https://www.instagram.com/p/CjKnjXgDCim/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

कौन हैं अब्दू रोजिक (Who is Abdu Rozik)

अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं. वो तजाकिस्तान के रहनेवाले हैं और वहां एक फेमस सिंगर और रैपर हैं. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हसबुल्ला से लड़ते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई. अब्दु रोज़िक और हसबुल्ला की कम हाइट और शानदार पर्सनैलिटी को फैंस पसंद करते हैं. अब्दु और सलमान खान की पहली मुलाकात कुछ महीनों पहले दुबई में हुई थी.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

उड़ारियां की प्रियंका और अंकित बिग बॉस के मंच

उड़ारियां फेम प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता बिग बॉस के मंच पर नजर आयेंगे.

https://www.instagram.com/p/CjKyvNaKttC/

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

हरियाणवी डांसर मचायेगी धमाल

हरियाणवी डांसर गोरी नगोरी बिग बॉस सीजन 16 की रिलीज के साथ भारतीय टेलीविजन पर एक जाना-माना चेहरा हो सकता है. गोरी सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं और अपने डांस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस प्रोमो में सलमान गोरी से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं.

12:10 AM. 2 Oct 22 12:10 AM. 2 Oct

मिलिए सीजन के पहले कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक से

https://www.instagram.com/p/CjK3V5bqEO1/

7:22 PM. 1 Oct 22 7:22 PM. 1 Oct

‘छोटी सरदारनी’ निमृत कौर अहलूवालिया की एंट्री

https://www.instagram.com/p/CjK5teDqjvn/

7:22 PM. 1 Oct 22 7:22 PM. 1 Oct

ऐसा होगा घर केअंदर का नजारा, इस लिंक पर करें क्लिक

Bigg Boss 16 House: बिग बॉस 16 का घर अंदर से है बेहद आलीशान, देखें किचन से बेडरूम एरिया तक की INSIDE PICS

https://www.instagram.com/p/CjLDsNrjpYM/

7:26 PM. 1 Oct 22 7:26 PM. 1 Oct

वूट पर फ्री में देख सकते हैं सभी एपिसोड

अगर आप बिग बॉस देखने के शौकीन है और आपके पास टीवी नहीं है, या फिर किसी कारण से आप घर से बाहर हो या ऑफिस में हो, तो अब सोचने की जरूरत नहीं है, आप वूट पर किसी भी टाइम में शो के सभी एपिसोड देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री. आप वूट पर एक्स्ट्रा शॉर्ट्स और 24×7 लाइव फीड भी देख सकते हैं. वहीं अगर आप उसी दिन एपिसोड देखना चाहते है, तो आपको वूट का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. इसको पाने के लिए पहले जहां आपको 999 देना पड़ता है, वहीं अभी सिर्फ 299 रुपये लग रहा है.

7:26 PM. 1 Oct 22 7:26 PM. 1 Oct

यहां देख सकते हैं बिग बॉस 16

इस बार बिग बॉस 16 का प्रीमियर दो दिन यानी 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को होगा. इसकी टाइमिंग रात 9.30 बजे होने वाली है. रियलिटी शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे प्रसारित होगा. आप शो को कलर्स चैनल के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (VOOT) पर भी देख सकते हैं. खास बात ये है कि ये शो वूट पर टीवी से पहले टेलीकास्ट किया जाएगा. ऐसे में अगर आपसे कोई भी एपिसोड मिस हो गई हो, तो अब आप वूट पर इसको आराम से देख सकते हैं. वीकेंड पर टीवी और डिजिटल पर ‘बिग बॉस’ एक ही समय 9: 30 बजे प्रसारित होता है.

7:16 PM. 1 Oct 22 7:16 PM. 1 Oct

घर में होंगे चार बेडरूम

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस 16 के घर में चार बेडरूम बनाए गए हैं. इन कमरों का नाम रखा गया है- फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन कमरों में कंटेस्टेंट के लिए क्या सरप्राइज रखे गये हैं. इस साल शो में एक बड़ा ट्विस्ट आया है क्योंकि पहली बार बिग बॉस खुद इस गेम को खेलेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि वो शो में कैसे हिस्सा लेंगे.

7:16 PM. 1 Oct 22 7:16 PM. 1 Oct

इन कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा

सलमान खान के शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट अब्दु रोज़िक हैं. सलमान ने उन्हें यह कहते हुए पेश किया कि वह उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा होंगे. उनके अलावा शो में गौतम विग, शालिन भनोट, टीना दत्ता, शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, गोरी नागोरी, सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया इस सीजन की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. इसके अलावा सुरभि ज्योति, प्रियंका चौधरी, श्रीजिता डे, शिविन नारंग, साजिद खान और मान्या सिंह का नाम सामने आया है.

मुख्य बातें

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 16 का प्रीमियर आज है. इस सीजन में कई बदलाव किये गये हैं जिसने पहले से ही लोगों के बीच एक बज क्रियेट किया है. इस बार का थीम सर्कस है और घर में पहली बार चार बेडरूम बनाये गये हैं. वीकेंड के वार के दिनों में भी बदलाव किये गये हैं. अब सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे. शो के प्रोमो जारी कर दिये गये हैं जिसमें कंटेस्टेंट की हल्की झलक दिख रही हैं. शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हैं और सलमान ने कुछ दिनों पहले ही उनके नाम की घोषणा की है. दर्शकों को कुछ ही देर में उन सभी कंटेस्टेंट के नाम पता चल जाएंगे. यहां देखें LIVE Updates..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >