निमृत कौर-हिमांशी खुराना से लेकर शालीन भनोट तक इन कंटेस्टेंट ने झेला है डिप्रेशन का दर्द, कही थी ये बात

बिग बॉस के कई ऐसे कंटेस्टेंट है, जो डिप्रेशन का शिकार हो चुके है. कई ने तो सलमान खान के शो में हिस्सा लेने पर गहरा अफसोस जताया था. इनमें हिमांशी खुराना, उमर रियाज, अरहान खान जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है.

बिग बॉस के घर में रहना आसान नहीं है. यहां कई ऐसे कंटेस्टेंट होते है, जो दर्शकों को खूब हंसाते है और एंटरटेन करते है. वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते है, जिन्हें ये घर बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है. वह घर में रहने के कुछ दिन बाद ही घर से जाने की जिद्द करते है. कई कंटेस्टेंट तो डिप्रेशन तक में चले जाते है. कई बार ये बिग बॉस से अपने दिल की बात कहते है. हाल ही में बिग बॉस 16 में निमृत कौर और शालीन भनोट ने खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. अब हिमांशी खुराना ने भी डिप्रेशन से गुजरने की बात कही थी. उन्होंने तो सलमान खान के शो में हिस्सा लेने पर गहरा अफसोस भी जताया.

हिमांशी खुराना

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने हाल ही में डिप्रेशन से निकलने की बात कही. उन्होंने कहा कि आसिम रियाज के प्यार में पड़ने और अपनी सगाई तोड़ने के लिए उन्हें बहुत सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि कई बार पैनिक अटैक आता था और दिल में दर्द भी होता था. मैंने इतना सहा कि मुझे इससे बाहर आने में लगभग दो साल लग गए. सिंगर ने आगे कहा, “रियलिटी शो में काम करना मेरे जीवन का इतना अच्छा अनुभव नहीं था और ये डिप्रेशन का कारण बना.

https://www.instagram.com/p/Clkz9UlBuoU/?hl=en
निमृत कौर अहलूवालिया

निमृत कौर अहलूवालिया इन-दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रही है. वो भी डिप्रेशन से जूझ रही हैं और हमने अक्सर उन्हें शो में रोते और टूटते हुए देखा है. उन्होंन बिग बॉस में कहा था कि वह जबसे घर में आई है, सुस्त, कमजोर और टूटी हुई महसूस कर रही है. दवाईयां उनकी मदद नहीं कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cl7-XtzAFAE/?hl=en
शालीन भनोट

शालीन भनोट, जो अभी भी बिग बॉस 16 का हिस्सा हैं. उन्होंने डिप्रेशन से निपटने के बारे में बात की. एक वक्त तो ऐसा आ गया कि वो घर से जाना चाहते थे. वो 2 करोड़ रुपये तक भरने के लिए तैयार थे.

https://www.instagram.com/p/Cl5btZjjzTa/?hl=en
कविता कौशिक

कविता कौशिक को बिग बॉस करने के लिए बहुत पछतावा हुआ. उन्हें लगता है कि शो करने से उनकी छवि खराब हुई. उनकी छवि वास्तव में काफी बदल गई थी और वह इसे अपनी याददाश्त हटाना चाहेंगी.

https://www.instagram.com/p/ClfZiRhugkv/?hl=en
अरहान खान

अरहान खान बिग बॉस 13 शो में रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड के रूप में आए थे और बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा थे. उनकी पहली पत्नी से एक बच्चा भी था. ये खुलासा खुद सलमान खान ने शो में किया था. इस बात के बाद वो बुरी तरह टूट गए थे और उन्हें काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था. वो बाहर आने के बाद डिप्रेशन में भी चले गए थे.

https://www.instagram.com/p/CgybNUpLC9J/?hl=en

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >