Bigg Boss 16: शालीन भनोट की गर्दन पकड़ने पर गौहर खान का फूटा गुस्सा, कहा- क्या अब वो खुद को बाहर कर देंगे

गौहर खान ने शिव ठाकरे को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें पूछा कि क्या वह शालीन भनोट की गर्दन पकड़ने के लिए ‘खुद को घर से बेघर कर लेंगे, जैसे कि उन्होंने अर्चना गौतम को उनका गला घोंटने के लिए कर दिया था.

बिग बॉस 16 में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां बीते दिनों घर में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. हुई यूं कि टीना के पैर में अचानक चोट गई, जिसके बाद शालीन और एमसी स्टेन उन्हें देखने आए, यहां किसी बात पर दोनों में लड़ाई हो गई. देखने ही देखते दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे, जिसके बाद एमसी अपना आपा खो बैठते है और वह मारने चले जाते है. शिव भी उनके पीछे आता है और शालीन की गर्दन पकड़ लेता है. अब इस मामले में शिव पर गौहर खान का गुस्सा फूटा है.

दर्शकों ने लगाई शिव की क्लास

बिग बॉस 16 के कई दर्शकों ने कमेंट में कहा कि कैसे शिव ठाकरे ने लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट पर हाथ उठाया है. कई लोगों ने पूछा है कि क्या होस्ट सलमान खान आने वाले शुक्रवार का वार एपिसोड में शिव को भी बाहर कर देंगे. बता दें कि कुछ दिनों पहले अर्चना गौतम को शिव की गर्दन पकड़कर उनका गला दबाने की कोशिश करने पर बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था.


शिव पर गौहर खान का फूटा गुस्सा

शिव को लेकर गौहर खान ने ट्वीट किया, “शिव ने सचमुच शालीन के चेहरे को पकड़ लिया और उसे उसकी गर्दन के पास पीछे धकेल दिया…तो क्या शिव को खुद को घर से बेघर नहीं कर देना चाहिए? धमकाना! शालीन ने कुछ भी गलत नहीं किया, उसे एमसी स्टेन ने बेवजह गाली दी…उनकी भाषा इतनी खराब है…बीमार है कि पूरा ग्रूप दबंगों से भरा है! इसके बाद, कई दर्शकों ने ट्विटर पर यह भी पूछा कि क्या शिव को उनके कार्यों के लिए दंडित किया जाएगा, जैसे अर्चना को उनके लिए किया गया था.

Also Read: Bigg Boss 16: इस वजह से एमसी स्टैन-शालीन के बीच हाथापाई, सलमान ने सुंबुल को फिर से लताड़ा, कहा-चली जाओ घर

फैंस कर रहे कमेंट

एक दर्शक ने ट्वीट किया, ‘बिग बॉस कल के एपिसोड पर पक्षपात मत कीजिए…शिव ने हाथ उठाया है, शालिन पे तो उम्मीद है, आप अपने टीम मेंबर शिव को भी सजा दोगे, पक्षपाती मत बनो…जैसे आपने अर्चना को सजा दिया था, वैसे ही शिव का बनता है…अब और पक्षपात की उम्मीद नहीं है.’ एक अन्य ने लिखा, ‘बिग बॉस टीम या एंडामोल टीम आज के एपिसोड में शालीन के साथ बहुत गलत हुआ है या बिग बॉस ने कोई फैसला भी नहीं लिया है, शालीन को शिव ने या एमसी स्टेन ने मारा है, तभी बिग बॉस को नहीं दिखेगा या अर्चना ने शिव को मारा तो पूरे घर ने अर्चना को निकला यह क्या खेल है?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >