Bigg Boss 16 के घर में अब्दू रोजिक इस कंटेस्टेंट की हरकत पर भड़के, गुस्से में माइक को जमीन पर पटका और...

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक और अर्चना गौतम के बीच तीखी बहस होती है. अर्चना, अब्दू से कुछ ऐसा कहती है, जिसे सुनकर वो काफी गुस्सा हो जाती है. वहीं, अर्चना और सुम्बुल के बीच भी काफी बहस होती है.

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का शनिवार का वार (Shanivaar Ka Vaar) काफी धमाकेदार रहा. इस हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं हुआ. दूसरी तरफ अब्दू रोजिक घर के नये कैप्टन बन गए. लेकिन इस बात से अर्चना गौतम खुश नहीं है. अर्चना जानबूझकर अब्दू को निमृत कौर अहलूवालिया के बारे में ऐसी बात कहती है, जिसे सुनकर वो अपना आपा खो देते है.

अब्दू रोजिक को आया गुस्सा

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि अब्दू रोजिक को अर्चना गौतम बताती है कि निमृत कौर अहलूवालिया उसे दिया गया कोई काम नहीं कर रही है और हर समय बस सो रही है. ये सुनकर अब्दु देखने जाता है और पाता है कि निमृत काम कर रही है. अब्दू इस बात को लेकर अर्चना पर गुस्सा हो जाता है कि वो उसके और निमृत के बीच में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रही है.


अर्चना गौतम से अब्दू ने कही ये बात

अब्दू रोजिक, अर्चना गौतम पर काफी ज्यादा भड़क जाता है. वो गुस्से में माइक जमीन पर पटक देता है और कहता है कि अगर उसने दोबारा झूठ बोला तो वह उसे जेल में डाल देगा. वहीं, दूसरी तरफ सुम्बुल तौकीर और अर्चना में तीखी बहस होती है. इसमें अर्चना उससे कहती है, तेरा होना ना होना. इसपर सुम्बुल कहती है, मुझे चलेगा मेरा होना ना होना. जिसके बाद अर्चना कहती है तुने तो अपने पापा की बात नहीं मानी.

Also Read: Bigg Boss 16: पेट डॉग की मौत की खबर सुन फूट-फूट कर रोने लगी टीना दत्ता, इस शख्स ने एक्ट्रेस को संभाला
सुम्बुल, अर्चना के बीच हुई बहस

सुम्बुल, अर्चना की बात सुनकर भड़क जाती है और कहती है पापा पर जाना मत. जिसके बाद वो अर्चना के बेड पर चढ़ जाती है और तकिये को फेंक देती है. उसे टीना दत्ता रोकने की कोशिश करती है. वहीं, शुक्रवार के वार में सलमान खान ने साजिद खान की जमकर क्लास लगाई थी.

https://www.instagram.com/p/CklrplGMvUD/?hl=en
साजिद पर भड़के थे सलमान खान

सलमान ने उनके बिग बॉस के घर में सुस्त भागीदारी को लेकर कहा कि, वह किसी चीज में योगदान नहीं दे रहे है और उनसे पूछते हैं कि वह शो में क्या कर रहे हैं. इसपर साजिद कहते है, वक्त आने पर दिखा दूंगा. सलमान, साजिद से कहते है, वक्त यहां पर नहीं मिलता. आपको निकालने का रिजन आप खुद ही दे रहे हो. बात समझ में आ रही है. आप एक पाखंडी की तरह लग रहे है. स्टैंड लेते हो फिर स्टैंड बदल देते हो. ये है डबल स्टैंडर्ड. एक्टर की बातें साजिद चुपचाप सुनते है और कुछ नहीं कहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >