Sahil Shroff eliminated from Bigg Boss 15: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का पहला इविक्शन 10 अक्टूबर को हुआ. रविवार के एपिसोड में मॉडल से अभिनेता बने साहिल श्रॉफ (Sahil Shroff) कम वोटों के कारण घर से बेघर हो गए. साहिल इस सीजन के पहले प्रतियोगी है जिन्हें घर से अलविदा कहना पड़ा. एक्टर को गुडबॉय कहते हुए घरवाले इमोशनल हो गए थे.
साहिल श्रॉफ ने बिग बॉस के सारे घरवालों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अच्छा खेलने के लिए कहा. साहिल ने कहा कि वो बाहर से सबको चीयर करेंगे. बता दें कि एक्टर पिछले सप्ताह दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल नहीं हो पाए थे. एक्टर ने सलमान खान से कहा कि वो इस शो के लिए नहीं बने है.
https://twitter.com/ColorsTV/status/1447247720331292675
बिग बॉस से बाहर आकर साहिल श्रॉफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की. शो में साहिल ने कहा था कि करण कुंद्रा और जय भानुशाली दूसरों पर हावी हो रहे. क्या वो अब भी ऐसा सोचते है. इसपर एक्टर ने कहा कि, “नहीं, मेरा कहने का ये मतलब नहीं था. मैं खुश था कि करण सामने से खेल रहा था क्योंकि वह एक स्मार्ट लड़का है और यह हमारी टीम के लिए अच्छा था.
Also Read: जब आर्यन खान ने एक लड़की की कर दी थी पिटाई, शाहरुख खान ने खुद किया था खुलासा
आगे करण के बारें में साहिल ने कहा, जब चीजें खराब हुईं तो करण का नजरिया अच्छा था क्योंकि उन्होंने कई रियलिटी शो किए हैं. दूसरी ओर, जय का नजरिया भी अच्छा था और जब हम कमजोर होते हैं तो नेतृत्व करना अच्छा होता है. हम सब आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल कर रहे थे. बिग बॉस सिर्फ कुछ लोगों के लिए है. यह मेरे लिए नहीं था.
साहिल श्रॉफ, शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2, द किंग इज बैक, शादी के साइड इफेक्ट्स, और डियर माया जैसी फिल्मों में काम कर चुके है. इसके अलावा वो बतौर मॉडल काम कर रहे हैं, कई एड फिल्में भी उन्होंने किए है. बता दें कि बिग बॉस में अब अफसाना खान, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, विधि पंड्या, अकासा सिंह, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, जय भानुशाली, करण कुंद्रा, मायशा अय्यर, निशांत भट, सिम्बा नागपाल और विशाल कोटियन हैं.
