Bigg Boss 15 Finale: बिग बॉस 15’ के विनर के नाम का आज रात खुलासा हो जाएगा. फाइनलिस्ट में अभी 5 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल है. हालांकि निशांत भट्ट के शो से निकलने की बात कही जा रही है. शो में शहनाज गिल भी आने वाली है और वो सलमान खान के साथ काफी मस्ती करते दिखती है.
बिग बॉस 15 का नया प्रोमो
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शहनाज गिल, सलमान खान के साथ दिख रही है. इस दौरन शहनाज कहती है, मैं पंजाब की कैटरीना कैफ से इंडिया की शहनाज गिल हो गई हूं, क्योंकि अब इंडिया की कटरीना कैफ पंजाब की कैटरीना कैफ बन चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/CZV82ZBFdH1/
शहनाज गिल ने सलमान खान से पूछा ये सवाल
शहनाज गिल की बात पर सलमान खान कहते है सही बात है सब खुश है. जिसके बाद सना फिर कहती है, सर बस आप खुश रहो बस. आप सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो. शहनाज की बात पर एक्टर जवाब देते है, जब हो जाऊंगा तो ज्यादा अच्छा लगूंगा. ये सुनकर एक्ट्रस फटाक से पूछती है, अच्छा कमिटेड हो?‘ बस इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.
वीडिया पर फैंस के कमेंट्स
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बिग बॉस के मंच पर आए है शहनाज और सलमान, अपनी जुगलबंदी से करेंगे वो आप का एंटरटेनमेंट. वीडियो पर फैंस रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये सिर्फ हमारी सना ही बोल सकती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सलमान सर कितने अच्छे लगते है सना के साथ. एक और यूजर ने लिखा, सर के एक्सप्रेशन तो देखो.
निशांत भट्ट शो से हुए बाहर?
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि देसाई के बाहर जाने के बाद निशांत भट्ट भी बाहर हो गए है. निशांत ने पैसों से भरा हुआ बैग लिया और घर से जाने का फैसला किया. हालांकि ऐसा हुआ है या नहीं इसके लिए आत का इंतजार करना होगा.
