Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar Updates : ये सदस्य होने वाला है घर से बेघर, जानिए क्यों सलमान का फिर से फूटा गुस्सा

Bigg Boss 14 day 30 weekend ka vaar : बिग बॉस के वीकेंड का वार आज काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में आज सलमान कविता और एजाज की लड़ाई के कारण सलमान आज स्टेज छोड़कर चले जाएंगे. आज के शो के लिए जारी प्रोमो में सलमान स्टेज छोड़कर जाते दिख रहे हैं. आपको बता दें कल के एपिसोड में सलमान ने राहुल वैद्य द्वारा जान को नेपोटिज्म के कारण शो में इंट्री लेने को लेकर नॉमिनेट किया था. सलमान ने राहुल ने समझाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में बहुत से लोग हैं जो बाहर से आकर अपना नाम कमा रहे हैं. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates

Live Updates
4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

बिग बॉस 14 का हिस्सा बनीं शहनाज

बिग बॉ़स 13 की दिलचस्प कंटेस्टेंट शहनाज गिल बिग बॉस 14 में गेस्ट बनकर आई हैं. शहनाज ने बताया कि एजाज उनके फेवरेट हैं. शहनाज सलमान खान से बात करते हुए कहती है कि आपने मैचिंग क्‍यों नहीं की आपने मेरे साथ. इस पर सलमान कहते हैं कि नहीं कर पाया, मुझे माफ कर दो. इस पर शहनाज गिल कहती हैं कि कोई नहीं इट्स ओके. आपको माफ कर दिया.

4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

निक्की तंबोली ने जान को दिया ये टैग

बिग बॉस 14′ के आने वाले एपिसोड में सलमान खान निक्की तम्बोली से सवाल किया कि वह प्रेम का टैग घर के किस सदस्य को देना चाहती हैं. ये बात सुनते ही निक्की तंबोली अपने दोस्त जान कुमार सानू का नाम ले दे देते हैं. ये बात सुनते ही लोग जान कुमार सानू की टांग खींचना शुरू कर देते हैं.

4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

सुनिधि के फैन हैं जान

सिंगर कुमार सानू के बेटे जान ने बताया कि वो सुनिधि के फैन हैं. उन्होंने उनका काफी शो अटेंड किया है.जान ने सुनिधि के साथ बर्फी फिल्म का गाना बावरे भी गाया.

4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

शो में अपने एलबम को प्रोमोट करने आईं सुनिधि चौहान

सिंगर सुनिधि चौहान अपने नए एलबम को प्रोमोट करने के लिए बिग बॉस में नजर आईं. उन्होंने बताया कि वो बिग बॉस को फॉलो करती हैं. उन्हें ये शो बहुत पसंद है.

4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

कौन-कौन हैं एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड

जैस्मुिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, रुबीना और कविता कौशिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेडेट हैं.

4:28 AM. 2 Nov 20 10:58 PM. 1 Nov

सलमान को आएगा गुस्सा, स्टेज छोड़कर चले गए

बिग बॉस के 14वें सीजन में आज वीकेंड का वार को प्रसारित किया जाएगा. आज शो में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. ‘बिग बॉस 14’ का ताजा प्रोमो है जिसमें कविता कौशिक एजाज खान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं. इस प्रोमो में कविता कौशिक कहती हैं कि उन्होंने लॉकडाउन में एजाज खान के लिए खाना बनाया है लेकिन वह उनकी दोस्त नहीं हैं. आगे कविता कौशिक ने कहा कि कविता कौशिक ने अपनी जिंदगी सबसे बड़ी गलती बता दिया.

मुख्य बातें

Bigg Boss 14 day 30 weekend ka vaar : बिग बॉस के वीकेंड का वार आज काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में आज सलमान कविता और एजाज की लड़ाई के कारण सलमान आज स्टेज छोड़कर चले जाएंगे. आज के शो के लिए जारी प्रोमो में सलमान स्टेज छोड़कर जाते दिख रहे हैं. आपको बता दें कल के एपिसोड में सलमान ने राहुल वैद्य द्वारा जान को नेपोटिज्म के कारण शो में इंट्री लेने को लेकर नॉमिनेट किया था. सलमान ने राहुल ने समझाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में बहुत से लोग हैं जो बाहर से आकर अपना नाम कमा रहे हैं. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >