Bigg Boss 14 day 7 Weekend Ka Vaar written update 10th October 2020 : निक्की तम्बोली पहली कंफर्म कंटेंस्टेंट, सलमान खान के सामने एजाज ने किया ‘वो’ खुलासा
Bigg Boss 14 day 7 Weekend Ka Vaar written update 10th October 2020 : निक्की तम्बोली पहली कंफर्म कंटेंस्टेंट, सलमान खान के सामने एजाज ने किया ‘वो’ खुलासा
Copied link
Bigg Boss 14 day 7 weekend ka vaar : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आज पहला वीकेंड का वार है. आज सलमान खान इस नए सीजन के कंटेंस्टेंट्स से रूबरू होंगे. शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिससे साफ है कि पहला वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होनेवाला है. एजाज खान आज सलमान खान के सामने खुद से जुड़ा एक बड़ा राज खोलनेवाले हैं. साथ ही बीबी मॉल खुलेगा और निक्की तम्बोली को शॉपिंग करने का मौका मिलेगा. सलमान अभिनव शुक्ला से साफ साफ कहते दिखेंगे कि वह रुबीना को कमजोर कर रहे हैं. रुबीना इतनी खुद में इतनी मजबूत कंटेंस्टेंट हैं कि वह खुद अपने लिए लड़ सकती है लेकिन आप उन्हें दूसरी तरफ मोड़ रहे हैं. हर अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ… LIVE Updates :
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
रविवार को कोई एक होगा घर से बाहर
सलमान खान ने यह कहा है कि रविवार के एपिसोड में कोई एक सदस्य घर से बाहर होगा. मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी रविवार के सदस्यों से रूबरू होंगे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
निक्की तम्बोली पहली कंफर्म कंटेंस्टेंट
निक्की तम्बोली पहले दिन से ही घर सबसे ज्यादा एक्टिव रहनेवाली कंटस्टेंट हैं. तूफानी सीनियर्स ने भी उनकी तारीफ की है. पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली टास्क जीतकर इम्यूनिटी पानेवाली कंटेंस्टेंट्स बन गई थीं. जिसके बाद बिग बॉस ने तीनों सीनियर्स को यह जिम्मेवारी सौंपी कि दोनों में से किसी एक को कंफर्म कंटेंस्टेंट घोषित करें. तूफानी सीनियर्स ने निक्की तम्बोली को चुना. निक्की पहले भी दो टास्क जीत चुकी हैं. वह रीयल रही हैं. अब वह सीनियर्स के साथ घर के फैसले लेंगी.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
कॉलर ने पूछा निशांत से सवाल
आदित्य नामक कॉलर ने निशांत सिंह मलकानी से पूछा,’ हमने देखा था कि ग्रैंड प्रीमियर के समय लगा एक हीरो की इंट्री हो रही है. लेकिन एक हफ्ते में घर के अंदर दिखे ही नहीं. क्या आप वो रीयल थे या घर के अंदर वाले.’ निशांत ने जवाब में कहा, एक हफ्ते मुझे घर के लोगों को समझाने में लग गए. अब आप जल्द मेरा वो अवतार देखेंगे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
जैस्मिन और एजाज की बहस
एजाज ने कहा कि उन्होंने जैस्मिन का साथ देते हुए उन्होंने अपने कपड़े लेने से इंकार कर दिया. लेकिन एक और भी उन्होंने थैंक्यू नहीं कहा. जिस बात पर जैस्मिन नाराज हो गईं. जैस्मिन ने कहा कि वह घर में कोई बहस न हो इसलिए चुप हो जाती थी. अब वह किसी का एहसान नहीं लेंगी. जिसके बाद सलमान के सामने ही दोनों बहस करने लगे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
एजाज खान का बड़ा खुलासा
एजाज खान ने खुलासा किया कि, मैंने अपनी बहन को बहुत प्यार से पाला है. 2011 तक मैं जिस भी लड़की को देखता था तो मुझे लगता था कि मुझसे जितना बन पड़े मैं मदद कर पाऊं. इसी दौरान एक लड़की मेरी जिंदगी में आई जिसकी मैंने खूब मदद की. लेकिन फिर उसने मुझपर इल्जाम लगा दिया कि मैंने उसके साथ गलत किया है. इसके बाद से मैं किसी भी लड़की के साथ बात करने से घबराता हूं. मैंने मुंबई तक छोड़ दिया था. वहीं सलमान ने हिदायत दी कि आप जैसे दिखोगे वैसे ही लोगों को लगोगे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
सलमान ने रुबीना दिलैक के लिए कह दी इतनी बड़ी बात
सलमान खान ने कहा कि, निक्की तम्बोली के बाद अगर कोई कंटेंस्टेंट है जो खुद के लिए लड़ सकता है वह रुबीना हैं. लेकिन अभिनव उन्हें अपनी बातों से दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनव घर से गायब दिख रहे हैं.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
निक्की तम्बोली को मिला बीबी मॉल में शॉपिंग का मौका
सलमान खान ने सभी कंटेंस्टेंट्स को बताया कि नये सदस्यों के लिए बीबी मॉल खुल रहा है. वहीं निक्की तम्बोली को शॉपिंग करने का मौका मिला. उन्हें दो मिनट मिले मॉल से शॉपिंग करने के लिए. तम्बोली ने जमकर शॉपिंग की. उन्हें घर में उनके शानदार कार्यो को देखते हुए ये खास मौका दिया गया.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
कौन हैं घर के अंदर के लाइव ऑडियंस
सलमान खान ने सारा गुरपाल, निशांत सिंह मलकानी और अभिनव शुक्ला को घर बैठे लाइव ऑडियंस बताया. उन्होंने कहा कि, तीनों घर में भागीदार नहीं बन रहे हैं. घर के अंदर से घर को ही देख रहे हैं. जान सानू के बारे में उन्होंने कहा कि वह बस घर में आराम फरमा रहे हैं.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
पवित्रा और निक्की, कोई एक होगा कंफर्म
पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली में से कोई एक आज सीनियर कंटेंस्टेंट के साथ शामिल हो जायेगा. दोनों में से किसे वो पावर मिलेगी, इसका फैसली तूफानी सीनियर्स करेंगे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली
पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली इम्यूनिटी पानेवाली कंटेंस्टेंट बन गई है. बाकी घरवालों ने दोनों को टॉर्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, हालांकि दोनों आखिर तक टिकी रहीं.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
रो पड़ी सारा गुरपाल
टास्क के बाद सारा गुरपाल रो पड़ी. वह बार बार कहती नजर आर्इं कि उनकी आंखें नहीं खुल रही है. हालांकि जैस्मिन भसीन और हिना खान उन्हें पूल में चेहरे पर पानी डालकर रिलैक्स करती नजर आईं.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
अभिनव की हालत देख भड़की रुबीना
पहले राउंड में रुबीना के पानी फेंकने के बाद अभिनव डिस्क्वालीफाई हो गए. तीनों सीनियर्स ने इसपर सहमति दी. रुबीना पति अभिनव की हालात देखकर बौखला गई. उन्होंने कहा कि वह अभिनव के लिए डॉक्टर चाहती हैं क्योंकि उनके गले में बहुत दर्द हो रहा है.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
बिग बॉस के थियेटर में सलमान खान
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीबी थियेटर में नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने पिछली कौन सी फिल्म थियेटर में देखी थी.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
एजाज खान घर के झगड़ों से घर वाले हुए परेशान, सिद्धार्थ के नक्शे कदम पर तो नहीं चल रहे हैं एंग्री एजाज
एजाज खान घर के सदस्यों को झगड़े को देखकर परेशान होते दिखे. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी आदत नहीं है. पवित्रा पुनिया भी उन्हें कहती नजर आईं कि मैंने आपके बारे में सुना था, आप इतने शांत तो नहीं थे.
4:17 AM. 11 Oct 2010:47 PM. 10 Oct
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीकेंड के वार की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वीकेंड के वार की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वो प्लेट में कुछ खाने का सामान लिए हुए हैं.
फ्रेशर्स वर्सेज सीनियर्स के बीच अकसर होती है तकरार
आपको बता दें कि बिग बॉस के 14वें सीजन का थीम फ्रेशर्स वर्सेज सीनियर्स को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है. फ्रेशर्स की टीम में सारे नए कंटेस्टेंट्स हैं वहीं सीनियर्स की टीम में बिग बॉस के पुराने खिलाड़ी सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान नजर आ रही है.
1:58 AM. 11 Oct 208:28 PM. 10 Oct
पहली बार बिना ऑडियंस के होगा वीकेंड का वार
ऐसा पहली बार होगा जब वीकेंड का वार में ऑडियंस नहीं होगी. बिग बॉस के 14वें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में भी ऑडियंस नहीं थी. खबर आ रही थी कि बिग बॉस 14 की शूटिंग सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में करेंगे, पर इन सब बातों पर विराम लगता नजर आ रहा है.
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
कौन होगा पहला कंफर्म कंटेंस्टेंट
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
किस सच की बात कर रहे हैं एजाज खान
https://www.instagram.com/p/CGJ3H1CgD7k/
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
क्या रुबीना को कमजोर कर रहे अभिनव
प्रोमो में सलमान खान साफ साफ कहते नजर आ रहे हैं कि रुबीना को अभिनव शुक्ला कमजोर कर रहे हैं. वह कहते दिखे रहे हैं रुबीना इतनी खुद में इतनी मजबूत कंटेंस्टेंट हैं कि वह खुद अपने लिए लड़ सकती है लेकिन आप उन्हें बार बार अपनी बातों से दूसरी तरफ मोड़ दे रहे हैं. ऐसे में आप उन्हें कमजोर रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CGJxZF2ge4-/
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
पहली बार बिना ऑडियंस के होगा वीकेंड का वार
ऐसा पहली बार होगा जब वीकेंड का वार में ऑडियंस नहीं होगी. बिग बॉस के 14वें सीजन के प्रीमियर एपिसोड में भी ऑडियंस नहीं थी. खबर आ रही थी कि बिग बॉस 14 की शूटिंग सलमान खान अपने फॉर्म हाउस में करेंगे, पर इन सब बातों पर विराम लगता नजर आ रहा है. 8 अक्टूबर को द खबरी नाम के एक सोशल हैंडल ने लिखा- ‘वीकेंड का वॉर शूट कल के लिए शेड्यूल है. सलमान खान बिग बॉस-14 के फिल्मसिटी सेट पर शूटिंग करेंगे. जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि सेट पर ऑडियंस नहीं होगी.’
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
निक्की तम्बोली का सब्र टूटा
आपने देखा कि इम्यूनिटी पाने के लिए बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क में सभी सदस्य एकदूसरे को हराने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. शो में दो सदस्य निक्की तम्बोली और अभिनव शुक्ला ने टास्क जीतकर इम्यूनिटी हासिल की थी. टास्क के दौरान निक्की और अभिनव को गार्डन एरिया में बैठना था और बाकी घरवालों को दोनों को वहां से उठाने के लिए अलग-अलग दांव पेंच चलने थे. दोनों पर स्प्रे, साबुन, मिर्च जैसे कई सामान उड़ेले जिसके बाद निक्की का सब्र टूटा और वह उठ गई. हालांकि अभिनव मजबूती से डटे हैं.
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
Jio TV App
बिग बॉस 14 लाइव देखने के आप जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आपको बिग बॉस लाइव देखने को मिलेगा. लेकिन जियो टीवी ऐप डाउनलोड करने के लिए या तो आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है या फिर आप किसी और के जियो के नंबर से भी ऐप डाउनलोड कर के लॉगइन कर सकते हैं, बशर्ते वो यूजर खुद पहले से ही अपने नंबर से जियो टीवी ऐप का इस्तेमाल न कर रहा हो. बिग बॉस देखने लिए जियो टीवी ऐप डाउनलोड कीजिए, उसमें लॉगइन कीजिए और फिर कलर्स चैनल सेलेक्ट कर के उस पर लाइव बिग बॉस देखें.
12:46 AM. 11 Oct 207:16 PM. 10 Oct
Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन
बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा
12:28 AM. 11 Oct 206:58 PM. 10 Oct
Voot Select पर अनकट वीडियो
इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.
मुख्य बातें
Bigg Boss 14 day 7 weekend ka vaar : रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का आज पहला वीकेंड का वार है. आज सलमान खान इस नए सीजन के कंटेंस्टेंट्स से रूबरू होंगे. शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है जिससे साफ है कि पहला वीकेंड का वार काफी दिलचस्प होनेवाला है. एजाज खान आज सलमान खान के सामने खुद से जुड़ा एक बड़ा राज खोलनेवाले हैं. साथ ही बीबी मॉल खुलेगा और निक्की तम्बोली को शॉपिंग करने का मौका मिलेगा. सलमान अभिनव शुक्ला से साफ साफ कहते दिखेंगे कि वह रुबीना को कमजोर कर रहे हैं. रुबीना इतनी खुद में इतनी मजबूत कंटेंस्टेंट हैं कि वह खुद अपने लिए लड़ सकती है लेकिन आप उन्हें दूसरी तरफ मोड़ रहे हैं. हर अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ… LIVE Updates :