Bigg Boss 14 Premiere : इन 8 कंटेंस्‍टेंट्स की इंट्री, राधे मां आशीर्वाद देकर घर से बाहर निकलीं, ये प्रतिभागी रिजेक्‍ट, यहां देखें पूरा अपडेट

Bigg Boss Season 14 Contestants List, Premiere Episode 03 October 2020 Live Streaming Online, bigg boss 14 ke Contestants, BB14 Contestants List, Names: : आखिरकार इंतजार खत्‍म हुआ. टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) का शानदार आगाज हो चुका है. शो का प्रीमियर एपिसोड आज यानी 3 अक्‍टूबर को है. शो के होस्‍ट सलमान खान इस जल्‍द इस सीजन के कंटस्‍टेंट्स के नामों को खुलासा करनेवाले हैं. थोड़ ही देर में सलमान खान शो के कंटेस्‍टेंट्स से रूबरू करवाएंगे. सभी कंटेंस्‍टेंट्स के बारे में जानने और इस शो से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ.... यहां देखें Bigg Boss 14 का LIVE Update :

Live Updates
12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

इन 8 कंटेंस्‍टेंट्स की इंट्री, राधे मां आशीर्वाद देकर घर से बाहर निकलीं, ये कंटेंस्‍टेंट्स रिजेक्‍ट

बिग बॉस 14 के घर के अंदर 4 कंटेंस्‍टेंट्स एजाज खान, निक्‍की तम्‍बोली, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्‍ला, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य इंट्री हो चुकी है. वहीं रुबीना दिलाइक, निशात सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को तूफानी सीनियर्स ने फिलहाल रिजेक्‍ट किया है. उन्‍होंने घर के अंदर इंट्री नहीं की है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

जनार्दन बाबा ने राहुल को लेकर की ये भविष्‍यवाणी

जनार्दन बाबा ने राहुल की भविष्‍यवाणी करते हुए कहा कि, वह आनेवाले दिनों बहुत सक्‍सेसफुल होगा. अरेंज मैरिज होगी. वो लड़की आपको बेहद पसंद आयेगी. बिग बॉस में आपका अफेयर होगा लेकिन उससे शादी नहीं होगी.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

सिंगर राहुल वैद्य की इंट्री

इंडियन आइडल के पहले सीजन में राहुल वैद्य दूसरे रनर अप रहे थे. इंडियन आइडल फेम सिंगर राहुल वैद्य को बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग में उतने मौके नहीं मिले जैसी उन्हें उम्मीद थी लेकिन लगातार लाइव शो और इंडिपेंडेंट म्यूजिक के ज़रिए उन्होंने खुद को म्यूजिक के मौजूदा परिपेक्ष्य में बरकरार रखा है.

Bigg Boss 14 : जानें कौन हैं राहुल वैद्य? इस पॉपुलर टीवी एक्‍ट्रेस का कर रहे हैं डेट

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

राधे मां की घर में हुई इंट्री, आशीर्वाद देकर निकली बाहर

राधे मां ने कुछ समय पहले ही घर के अंदर जाकर बिग बॉस के इस सीजन के लिए दुआ मांगी कि यह सीजन भी शानदार चले. उन्‍होंने घर के हर हिस्‍से को मुआयना किया. उन्‍होंने घर को बेहद खूबसूरत बताया. उन्‍होंने बिग बॉस से कहा कि उनका आशीर्वाद है कि यह सीजन भी शानदार चलेगा. उन्‍होंने यह भी कहा कि जब भी उन्‍हें बिग बॉस बुलायेंगे वह जरूर आयेंगी.

Bigg Boss 14 : बिग बॉस में इंट्री ले रही हैं राधे माँ, केवल विवाद ही नहीं बल्कि कई कोर्ट केसेज भी हैं इनपर

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

एक्‍ट्रेस पवित्र पुनिया की धमाकेदार इंट्री

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) उर्फ नेहा सिंह रियलिटी शो स्पिलिट्जविला सहित गीत, लव यू ज़िन्दगी, ये है मोहब्बतें, नागिन 3 धारावाहिकों का हिस्सा रही हैं, लेकिन पवित्रा को फेम बालवीर शोज से मिली. उन्‍होंने कहा कि, वह दिल तोड़नवालों को माफ नहीं कर सकती.

Bigg Boss 14: कौन है यह पवित्रा पुनिया? इस बिग बॉस कंटेस्टेंट के प्यार में पड़कर तोड़ दी थी सगाई, देखें एक्ट्रेस की ग्लैमरस PHOTOS

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

जान कुमार सानू की इंट्री

दिग्‍गज सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने घर में इंट्री कर ली है. उन्‍होंने अपने पिता का सॉन्‍ग सोचेंगे तुम्‍हें प्‍यार करें कि नहीं… गाते हुए शो में आए.

Bigg Boss 14 : 3 साल की उम्र से गा रहे हैं जान कुमार सानू, जानें उनकी निजी जिंदगी को लेकर ये खास बातें

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

सारा गुरपाल की इंट्री

Bigg Boss 14 : कौन हैं सारा गुरपाल, शादी को लेकर उड़ी थी ऐसी अफवाह, मच गया था हंगामा

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

घर के रिलेशनशिप बना सकते हैं

निशांत मलकानी ने कहा कि वह घर के अंदर रिलेशनशिप बना सकते हैं अगर उन्‍हें घर के अंदर ऐसा कोई साथी मिलता है तो वह जरूर उसके प्‍यार में पड़ सकते हैं.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

मॉडल शहजाद देओल की इंट्री

शहजाद देओल एमटीवी ऐस ऑफ स्‍पेस (Ace Of Space) सीजन 1 के फाइनलिस्ट में से एक थे. इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था. शहजाद एक सफल मॉडल भी हैं. रियलिटी टीवी स्टार ने इस शो के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

Bigg Boss 14 : जानें कौन हैं शहजाद देओल, मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक यहां जानें ‘टॉप मॉडल इंडिया’ के बारे में सबकुछ

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

निशांत सिंह मलकानी की इंट्री

Bigg Boss 14 : जानिए कौन हैं निशांत सिंह मलकानी, ‘रागिनी MMS रिटर्न्स’ के इस एक्टर का भी है विवादों से पुराना रिश्ता

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

क्‍या रश्मि और सिद्धार्थ के झगड़े की वजह जैस्मिन हैं?

जैस्मिन भसीन ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. वह चाहती हैं किसी के बीच कुछ भी गिला शिकवा हो तो बात करके उसे दूर कर सकते हैं. मैं हमेशा सुलह कराने में विश्‍वास रखती हूं. बता दें कि पिछले सीजन में जैस्मिन, सिद्धार्थ शुक्‍ला को सपोर्ट करने आई थीं. दोनों के बीच अच्‍छी बॉन्डिंग है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

घर के अंदर अपने आंसुओं को रोक पायेगी?

‘नागिन’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ चुकी जैस्मिन भसीन की शो में इंट्री हुई है. वह बिग बॉस के घर जाने के लिए कपड़ों के सेलेक्‍शन को लेकर परेशान है. सलमान ने उनसे पूछा कि क्‍या वो घर के अंदर अपने आंसुओं को रोक पायेगी? इसपर उन्‍होंने कहा कि वह इमोशनल है लेकिन वह एक स्‍ट्रांग कंटेंस्‍टेंट हैं.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

‘नागिन’ जैस्मिन भसीन की इंट्री, कपड़ों के सेलेक्‍शन में हुई परेशान

Bigg Boss 14 : नागिन जैस्मिन भसीन की होने वाली है बिग बॉस में इंट्री, इस अभिनेता के साथ हमेशा जुड़ता आया है नाम

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

तूफानी सीनियर्स ने चली चाल

तूफानी सीनियर्स यानी सिद्धार्थ शुक्‍ला, हिना खान और गौहर खान ने रुबीना दिलाइक को रिजेक्‍ट किया. क्‍योंकि वह पहले से पॉपुलर चेहरा है. वहीं उनके पति अभिनव शुक्‍ला को सेलेक्‍ट किया. दरअसल तीनों ने दोनों का अलग करने की एक चाल चली है. उनका मानना है कि दोनों को एकदूसरे के खिलाफ खड़ा करेंगे.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

दोनों को एकदूसरे की आदतें नहीं पसंद

अभिनव को रुबीना का मल्‍टी टास्किंग वाली आदत अच्‍छी नहीं लगती.

वहीं रुबीना का कहना है कि उसे अभिनव के काम टालने की आदत अच्‍छी नहीं लगती.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्‍ला की इंट्री

Bigg Boss 14 : कौन हैं रुबीना दिलाइक? इस तसवीर की वजह से हुई थीं जमकर ट्रोल, ‘किन्‍नर बहु’ के बारे में यहां जानें सबकुछ

Bigg Boss 14: जानें कौन हैं अभिनव शुक्ला, इस किरदार की वजह से झेलना पड़ा था लोगों का गुस्‍सा

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

मैं लहंगा पहने टास्‍क करूंगी

सलमान खान ने निक्की तम्बोली को बताया कि बिग बॉस के घर में तनाव रहेगा, क्योंकि उन्‍हें विभिन्न कार्य करने होंगे, वह कहती हैं कि वह कोई तनाव नहीं लेती. निक्की सलमान से कहती हैं, “मैं तैयार हो जाऊंगी, मेकअप करूंगी, अच्छे कपड़े पहनूंगी, लहंगा पहनकर टास्‍क करूंगी.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

जनार्दन बाबा ने बताया भविष्‍य

एजाज खान और निक्‍की तम्‍बोली की केमिस्‍ट्री की भविष्‍यवाणी करते हुए जनार्दन बाबा ने बताया कि, निक्‍की का स्‍वभाव चतुर है. किसी को भी वश में कर सकती है. ये शो में लंबा चलेगी. वहीं एजाज खान को सुबुद्ध‍ि से चलने की हिदायत है. सलमान की शादी को लेकर उन्‍होंने कि उनका विवाह का योग अभी टल गया है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

साउथ एक्‍ट्रेस निक्की तम्बोली की इंट्री

सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों को अक्सर सांझा करने वाली मॉडल और अभिनेत्री निक्की तम्बोली अब तक कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं. मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली निक्की साउथ की सफल फ़िल्म कंचना 3 में भी नज़र आ चुकी हैं. बोलीं- कई लड़कों का दिल तोड़ा है. लेकिन उन्‍हें कभी किस नहीं कर सकती.

Bigg Boss 14 : जानिए निक्की तम्बोली के बारे में, सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों के कारण रहती हैं चर्चा में

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

एजाज खान की इंट्री

बिग बॉस 14 में सबसे पहले एक्‍टर एजाज खान की इंट्री हुई. उन्‍हें निकनेम गब्‍बर दिया गया है. अभिनेता एजाज खान का नाम काव्यांजलि, क्या होगा निम्मो का, भास्कर भारती,मोह मोह के धागे जैसे टेलीविजन शोज से जुड़ा है. एजाज कंगना रनौत की फ़िल्म तनु वेड्स मनु का भी हिस्सा थे. हाल ही में वे वेब सीरीज सिटी ऑफ ड्रीम्स में भी नज़र आए थे.

Bigg Boss 14 : बैकग्राउंड डांसर से अभिनेता बने एजाज खान, टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री को चीट करने का लग चुका है आरोप

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

तूफानी सीनियर्स देखना चाहते हैं ऐसे कंटेंस्‍टेंट्स

गौहर खान- लीडरशिप, आपनी बातें साफ साफ रखना, सही से टास्‍क खेलना, इस जगह को महत्‍व देना,

हिना खान- रीयल पर्सनैलिटी सामने लाए, कंटेंस्‍टेंट्स जैसे भी हो

सिद्धार्थ शुक्‍ला – कौन कितना एंटरटेनिंग है, वह लोगों से कितना मिलता जुलता है, वैसे इंसान देखना चाहता हूं.

तीनों को तूफानी सीनियर्स का टैग मिला है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

हिना, गौहर और सिद्धार्थ शुक्‍ला किसका किस पर कब्‍जा

एक्‍स कंटेंस्‍टेंट सिद्धार्थ शुक्‍ला, गौहर खान और हिना खान ने शो में इंट्री की. उनकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपने टास्‍क में इस सीजन के प्रतिभागियों को उलझाने वाले हैं. आनेवाले 14 दिनों तक घर के अंदर सिद्धार्थ के पास बेडरूम की सत्‍ता होगी. गौहर खान के पास किचन की सत्‍ता. हिना खान के पास घर के सदस्‍यों के सारे पर्सनल सामान. वहीं ये तीनों मिलकर ही कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करेंगे.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

घर के अंदर मौजूद हैं गौहर खान

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

दर्शकों को मिस कर सलमान

हम रोज एक घंटे एंटरटेनमेंट में आपका दिल लगायेंगे. आपके सपोर्ट के बिना हम अधूरे नहीं कुछ भी नहीं है. सलमान ने कहा, मैं यहां सामने बैठने वाली ऑडियंस को मिस कर रहा हूं. हालांकि स्‍मार्ट वॉच के जरिये ऑडियंस जुड़े हैं.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

सलमान खान की धमाकेदार इंट्री

स्‍वैग से करेंगे सबका स्‍वागत गाने पर सलमान खान की ग्रैंड इंट्री. सलमान खान ने कहा,’ ऐसे हाल में भी बिग बॉस खींच कर लाए हो. कमाल है 2020. ऐसे में कलर्स वालों ने सोचा कि ऐसा एक ही शो है जो इस समय को टक्‍कर दे सकता है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर का आगाज

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

सेट पर आने से डर रहे थे सलमान खान

सलमान खान ने हाल ही में शेयर किया कि वह सेट पर वापस आने से डर रहे थे. बिग बॉस 14 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सलमान खान ने कहा कि सेट पर वापस आना उनके लिए डरावना था. जब वह पहली बार सेट पर आए, तो वह आशंकित था, सलमान खान ने कहा, “मैं सेट पर वापस आने से डरता हूं. हर कोई मास्क, पीपीई किट और दस्ताने में है. मुझे छींक का डर लग रहा है और यहां तक कि किस करने से भी. “

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

यहां देख सकेंगे बिग बॉस 14

बिग बॉस 14 का ग्रैंड प्रीमियर कलर्स चैनल पर शनिवार तीन अक्टूबर को रात नौ बजे से शुरू होगा. वीकडेज पर शो का प्रसारण रात 10.30 बजे से रात 11.30 बजे तक होगा. शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार रात नौ से दस बजे तक होगा. किसी वजह से अगर आप ‘बिग बॉस’ का कोई एपिसोड रात में मिस कर देते हैं तो अगले दिन दोपहर 2 बजे और देर रात 12 बजे देख सकते हैं. ग्रैंड प्रीमियर और रोजाना के एपिसोड आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. इसके अलावा वूट ऐप पर भी इस शो को देख सकते हैं. बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 तीन महीने यानी जनवरी तक चलेगा.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

इन कंटेंस्‍टेंट के पास होगी स्‍पेशल पावर

बिग बॉस के एक्‍स कंटेंस्‍टेंट हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के पास बिग बॉस 14 के घर में में कुछ स्‍पेशल पावर होंगी. शो के पहले 15 दिनों में वह घर के कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे. यह देखना वाकई दिलचस्‍प होगा.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

कंटेस्टेंस्ट्स के लिए थियेटर का भी है इंतजाम

बिग बॉस के घर में इस बार कंटेस्टेंट्स को स्पेसशिप थियेटर भी मिलेगा. कोरोना संकट के बीच बिग बॉस शो को लेकर ओमंग कुमार ने कहा कि हमने इस बात का भी ध्यान रखा है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों ने कौन सी चीजें मिस कीं. इसलिए इस बार मॉल, मूवी थियेटर और स्पा भी घर में मौजूद है.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

बिग बॉस हाउस में स्पा का भी है इंतजाम

इस घर के अंदर खिलाड़ियों के लिए इस बार स्पा का भी इंतजाम है। इस तस्वीर में स्पा के अंदर ही रिलैक्स करते दिख रहे हैं सलमान खान. यकीनन घर में यह हिस्सा ऐसा रहने वाला है, जिसपर कंटेस्टेंट्स की लड़ाई होनी तय है. वहीं जहां घर में वह तरह तरह की चुनौतियों का सामना करेंगे, यहां पर बने स्पा में खुद रिलैक्स कर सकते हैं और खुद को तरोताजा कर सकते हैं.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

क्या है बिग बॉस हाउस का थीम

बिग बॉस हाउस के बारे में डिजाइनर ओमंग कुमार ने बताया कि कि ढाई महीने पहले जब मैंने और प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता ओमंग कुमार इस घर के डिजाइन को विजुअलाइज करना शुरू किया हमारे दिमाग में शो की थीम थी. हमने जिस तरह थीम फ्यूचर पर केंद्रित है, उसी तरह घर को डिजाइन किया. अभी दुनिया में जो स्थिति हम सब इससे निकलना चाहते, आगे बढ़ना चाहते हैं. बिग बॉस की इस बार थीम Futuristic है, इसी की तर्ज पर घर को डिजाइन किया गया है. इस बार घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

ऐसे रखा जा रहा है सेफ्टी का ध्‍यान

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस के घर के अंदर कोरोना महामारी को देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जा रही है. रियलिटी शो बिग बॉस 14 के के इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे प्रतियोगियों को 14 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर इंट्री से पहले रखा गया.

12:43 AM. 4 Oct 20 12:43 AM. 4 Oct

सिंगल है निक्‍की तंबोली, VIDEO

साउथ की चर्चित एक्‍ट्रेस निक्‍की तंबोली इस सीजन में नजर आएंगी. निक्की खुद को “बोल्ड और ग्‍लैमरस कहती हैं. उन्‍होंने शो मे इंट्री लेनेवाले मेल कंटेंस्‍टेंट्स को चेतावनी दी कि वे अपने दिल को संभाल कर रखें क्योंकि वह उसे चुरा सकती है. सलमान खान के साथ बातचीत में उन्‍होंने खुलासा किया कि वह सिंगल है और अपने जीवन के हर पल का आनंद लेने में विश्वास करती है.

https://www.instagram.com/tv/CF4ThS9pihN/

7:08 PM. 3 Oct 20 7:08 PM. 3 Oct

कुमार सानू ने बेटे के लिए वोट की अपील की…

गायक कुमार सानू ने अपने प्रशंसकों से अपने बेटे जान कुमार सानू का समर्थन करने की अपील की, जो बिग बॉस 14 में भाग ले रहे हैं. सबसे पहले उनका नाम ही कंफर्म हुआ है. उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. कुमार सानू ने कहा, “मेरा बेटा जान बिग बॉस में जा रहा है. उसके पास मेरा सब कुछ है. शुभकामनाएं और मैं चाहता हूं कि मेरे प्रशंसक भी उनका समर्थन करें. मैं चाहता हूं कि वह इस शो को जीतें. इसलिए, कृपया शो में उनकी यात्रा पर उन्हें आशीर्वाद दें. “

7:08 PM. 3 Oct 20 7:08 PM. 3 Oct

सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान के बीच तीखी बहस

प्रीमियर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिग बॉस के पूर्व विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला और गौहर खान के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. गौहर, सिद्धार्थ को ‘गली का गुंडा’ कहती नजर आ रही हैं. यहां देखें वीडियो…

https://www.instagram.com/reel/CF4VJvOhoDT/

मुख्य बातें

Bigg Boss Season 14 Contestants List, Premiere Episode 03 October 2020 Live Streaming Online, bigg boss 14 ke Contestants, BB14 Contestants List, Names: : आखिरकार इंतजार खत्‍म हुआ. टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) का शानदार आगाज हो चुका है. शो का प्रीमियर एपिसोड आज यानी 3 अक्‍टूबर को है. शो के होस्‍ट सलमान खान इस जल्‍द इस सीजन के कंटस्‍टेंट्स के नामों को खुलासा करनेवाले हैं. थोड़ ही देर में सलमान खान शो के कंटेस्‍टेंट्स से रूबरू करवाएंगे. सभी कंटेंस्‍टेंट्स के बारे में जानने और इस शो से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ…. यहां देखें Bigg Boss 14 का LIVE Update :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >