Bigg Boss 14 LIVE Updates: रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स को घर में इंटर करने के लिए करना होगा टास्क का सामना, क्या रुबीना को मिलेगी घर में इंट्री
Copied link
Bigg Boss Season 14 Contestants List, Bigg Boss 04 October Episode 2020 Live Streaming Online, bigg boss 14 ke Contestants, BB14 Contestants List, Names: बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है. बीते शाम 13 सदस्यों ने बिग बॉस के घर में इंट्री ले ली है. बिग बॉस 14 के घर के अंदर 4 कंटेंस्टेंट्स एजाज खान, निक्की तम्बोली, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य इंट्री हो चुकी है. वहीं रुबीना दिलाइक, निशात सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को तूफानी सीनियर्स ने फिलहाल रिजेक्ट किया है. उन्होंने घर के अंदर इंट्री नहीं की है. आपको बता दें की 105 दिन यानी करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस सुपरहिट रियलिटी शो का मजा आप ले सकते हैं. हर रोज इंटरटेंमेंट का डोज लेकर आपके सामने आने वाला है बिग बॉस. शो के पहले दिन के हर अपडेट को जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
हिना खान बढ़ाएंगी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें
अभिनेत्री हिना खान इस बार के बिग बॉस में तूफानी सीनियर की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो कंटेस्टेंट्स की मुश्किल बढ़ाने वाली हैं. उन्हें वो टास्क करवएंगी
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
राहुल वैद्य और पवित्र पुण्य के बीच हुई दोस्ती
गायाक राहुल वैद्य और अभिनेत्री पवित्र पुण्य के बीच शो के पहली रात काफी बातें हुईं. दोनों के बीच की केमेस्ट्री को देखकर लगा कि भविष्य में दोनों अच्छे दोस्त बन सकते हैं.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
जैस्मिन के आंखों में आए आंसू, सिद्धार्थ ने समझाया
जैस्मिन की आंखों में आंसू आ गए, कारण था निक्की का रुखा व्यवहार. आपको बता दें जैस्मिन को रोता देख सिद्धार्थ ने उन्हें समझाया.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
पहले ही दिन शुरू हुई जैस्मिन और निक्की के बीच हुई तू तू मैं मैं
बिग बॉस के 14वें सीजन की शुरूआत हो गई है. शो के पहले ही एपिसोड में जैस्मिन और निक्की के बीच तीखी बहस हो गई है. निक्की जैस्मिन को बरतन धोने से साफ इंकार कर रही हैं. वह कहती है कि उनके नाखून टूट जाएंगे. इस पर जैस्मिन कहती हैं कि वो अपने मम्मी के घर या ससुराल में नहीं हैं.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
बिग बॉस में वापस आई राधे मां, लोगों को मिली पॉजिटिविटी
राधे मां बिग बॉस में फिर से इंट्री ली, कंटेस्टेंट्स को उन्होंने खरगोश और गाजर की कहानी सुनाई. कंटेस्टेंट्स को उन्होंने पॉजिटिव रहने की सलाह दी. इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थ और कुमार सानू के बेटे को आशीर्वाद दिया.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
जैस्मिन के बाल कटने के राज़ से हटा पर्दा’
जैस्मिन के बाल कटने के राज़ पर से पर्दा हट गया है. हिना खान ने जैस्मिन के बाल नहीं काटे थे. बल्कि हिना ने टास्क के दौरान अर्टिफिश्यल हेयर का इस्तेमाल किया था. हिना खान ने रियल में जैस्मिन के बाल नहीं काटे थे बल्कि उन्हें डराने के लिए नख्ली बालों का यूज़ किया था. आपको बता दें, बारी- बारी कर 11 कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री ली. लेकिन इनमें से सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स को ही घर में जाने का मौका मिला. जबकि 4 कंटेस्टेंट्स को रिजेक्शन जोन में डाल दिया गया हैं. हालाकि बिग बॉस 14′ में शामिल होने वाले सभी सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स 14 दिनों तक क्वॉरंटीन रह चुके हैं और उनका तीन-तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ है. लेकिन अब देखना होगा शो में सीनियर्स के रुप में मौजूद ये तीनों एक्स कंटेस्टेंट्स घर में आए नए सदस्यों के और कितने इम्तिहान लेते हैं.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
पुराने अंदाज में नजर आए सिद्धार्थ, काटे हाथ
सिद्धार्थ शुक्ला पिछले सीजन में सब्जियां काटने के लिए जाने जाते थे, इस सीजन में भी वो सब्जियां काटने बैठे और अपनी हाथ को घायल कर लिया.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
राहुल वैद्य को पवित्रा पुण्य ने किया किस, जीत लिया सीनियर्स द्वारा दिया गया टास्क
गायक राहुल वैद्य को सीनियर्स ने किसी लड़की से किस लेना का टास्क दिया था. उन्हे ये टास्क जीतना था, तब ही उन्हें सोने की इजाजत मिलती. पवित्रा पुण्य ने राहुल को किस कर उन्हें सिर्केट टास्क जीतवा दिया.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
किचन में होगी गौहर की हुकुमत तो बेडरुम में आने की अनुमति सिद्धार्थ से लेना होगा
बिग बॉस के रुल के अनुसार किचन में गौहर का राज होगा, किचन का प्रयोग करने के लिए गौहर की इजाजत लेनी होगी तो बेड रुम में जाने के लिए सिद्धार्थ आदेश देंगे.
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
बिग बॉस ने गौहर को बुलाया कंफेशन रुम में, दिया रुल बुक
बिग बॉस में इस सीजन के पहले दिन कंफेशन रुम में बुलाया और उन्हें रुल बुक दिया. घर के रिजेक्टेड फ्रेशर्स और सेलेक्डेट फ्रेशर्स को नए रुल को बताया
4:18 AM. 5 Oct 204:18 AM. 5 Oct
पहले दिन शुरू हुई सीनियर्स की हुकुमत
बिग बॉस के 14वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. आपको बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला, हीना खान और गौहर खान इस सीजन में तूफानी सीनियर्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं. सीजन के पहले दिन सीनिर्यस ने कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाना शुरू कर दिया है.
2:11 AM. 5 Oct 202:11 AM. 5 Oct
कंटेस्टेंस्ट्स के लिए थियेटर का भी है इंतजाम
बिग बॉस के घर में इस बार कंटेस्टेंट्स को स्पेसशिप थियेटर भी मिलेगा. कोरोना संकट के बीच बिग बॉस शो को लेकर ओमंग कुमार ने कहा कि हमने इस बात का भी ध्यान रखा है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों ने कौन सी चीजें मिस कीं. इसलिए इस बार मॉल, मूवी थियेटर और स्पा भी घर में मौजूद है.
2:11 AM. 5 Oct 202:11 AM. 5 Oct
दर्शकों को मिस कर रहे हैं सलमान
प्रीमियर एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान ने कहा हम रोज एक घंटे एंटरटेनमेंट में आपका दिल लगायेंगे. आपके सपोर्ट के बिना हम अधूरे नहीं कुछ भी नहीं है. सलमान ने कहा, मैं यहां सामने बैठने वाली ऑडियंस को मिस कर रहा हूं. हालांकि स्मार्ट वॉच के जरिये ऑडियंस जुड़े हैं.
2:11 AM. 5 Oct 202:11 AM. 5 Oct
तूफानी सीनियर के रूप में नजर आएंगे हिना, गौहर और सिद्धार्थ शुक्ला
एक्स कंटेंस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान ने शो में इंट्री की. उनकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपने टास्क में इस सीजन के प्रतिभागियों को उलझाने वाले हैं. आनेवाले 14 दिनों तक घर के अंदर सिद्धार्थ के पास बेडरूम की सत्ता होगी. गौहर खान के पास किचन की सत्ता. हिना खान के पास घर के सदस्यों के सारे पर्सनल सामान. वहीं ये तीनों मिलकर ही कंटेस्टेंट्स को कंफर्म करेंगे.
2:11 AM. 5 Oct 202:11 AM. 5 Oct
राधे मां की घर में हुई इंट्री, आशीर्वाद देकर निकली बाहर
राधे मां ने कुछ समय पहले ही घर के अंदर जाकर बिग बॉस के इस सीजन के लिए दुआ मांगी कि यह सीजन भी शानदार चले. उन्होंने घर के हर हिस्से को मुआयना किया. उन्होंने घर को बेहद खूबसूरत बताया. उन्होंने बिग बॉस से कहा कि उनका आशीर्वाद है कि यह सीजन भी शानदार चलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी उन्हें बिग बॉस बुलायेंगे वह जरूर आयेंगी.
12:37 AM. 5 Oct 2012:37 AM. 5 Oct
सेट पर आने से डर रहे थे सलमान खान
सलमान खान ने हाल ही में शेयर किया कि वह सेट पर वापस आने से डर रहे थे. बिग बॉस 14 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, सलमान खान ने कहा कि सेट पर वापस आना उनके लिए डरावना था. जब वह पहली बार सेट पर आए, तो वह आशंकित था, सलमान खान ने कहा, “मैं सेट पर वापस आने से डरता हूं. हर कोई मास्क, पीपीई किट और दस्ताने में है. मुझे छींक का डर लग रहा है और यहां तक कि किस करने से भी. “
12:37 AM. 5 Oct 2012:37 AM. 5 Oct
क्या है बिग बॉस हाउस का थीम
बिग बॉस हाउस के बारे में डिजाइनर ओमंग कुमार ने बताया कि कि ढाई महीने पहले जब मैंने और प्रोडक्शन डिजाइनर वनीता ओमंग कुमार इस घर के डिजाइन को विजुअलाइज करना शुरू किया हमारे दिमाग में शो की थीम थी. हमने जिस तरह थीम फ्यूचर पर केंद्रित है, उसी तरह घर को डिजाइन किया. अभी दुनिया में जो स्थिति हम सब इससे निकलना चाहते, आगे बढ़ना चाहते हैं. बिग बॉस की इस बार थीम Futuristic है, इसी की तर्ज पर घर को डिजाइन किया गया है. इस बार घर में पहली बार रेस्टोरेंट, स्पा, थियेटर और मॉल होगा.
12:37 AM. 5 Oct 2012:37 AM. 5 Oct
बिग बॉस हाउस में स्पा का भी है इंतजाम
इस घर के अंदर खिलाड़ियों के लिए इस बार स्पा का भी इंतजाम है। इस तस्वीर में स्पा के अंदर ही रिलैक्स करते दिख रहे हैं सलमान खान. यकीनन घर में यह हिस्सा ऐसा रहने वाला है, जिसपर कंटेस्टेंट्स की लड़ाई होनी तय है. वहीं जहां घर में वह तरह तरह की चुनौतियों का सामना करेंगे, यहां पर बने स्पा में खुद रिलैक्स कर सकते हैं और खुद को तरोताजा कर सकते हैं.
12:37 AM. 5 Oct 2012:37 AM. 5 Oct
इन कंटेंस्टेंट के पास होगी स्पेशल पावर
बिग बॉस के एक्स कंटेंस्टेंट हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के पास बिग बॉस 14 के घर में में कुछ स्पेशल पावर होंगी. शो के पहले 15 दिनों में वह घर के कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा.
12:37 AM. 5 Oct 2012:37 AM. 5 Oct
Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन
बिग बॉस सीजन 14 के अनकट वीडियो आप वूट के ऐप पर देख सकते हैं. इसके अलावा शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार शो और एलिमिनेशन के नियम में बदलाव किया जाएगा.
मुख्य बातें
Bigg Boss Season 14 Contestants List, Bigg Boss 04 October Episode 2020 Live Streaming Online, bigg boss 14 ke Contestants, BB14 Contestants List, Names: बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है. बीते शाम 13 सदस्यों ने बिग बॉस के घर में इंट्री ले ली है. बिग बॉस 14 के घर के अंदर 4 कंटेंस्टेंट्स एजाज खान, निक्की तम्बोली, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य इंट्री हो चुकी है. वहीं रुबीना दिलाइक, निशात सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को तूफानी सीनियर्स ने फिलहाल रिजेक्ट किया है. उन्होंने घर के अंदर इंट्री नहीं की है. आपको बता दें की 105 दिन यानी करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस सुपरहिट रियलिटी शो का मजा आप ले सकते हैं. हर रोज इंटरटेंमेंट का डोज लेकर आपके सामने आने वाला है बिग बॉस. शो के पहले दिन के हर अपडेट को जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ