Lockdown में ‘बिग बॉस 2’ विनर आशुतोष कौशिक ने घर की छत पर रचाई शादी, चार लोग हुए शामिल

Ashutosh Kaushik ने लॉकडाउन के बीच अलीगढ़ की रहने वालीं अर्पिता से शादी कर ली. आशुतोष ने बहुत ही खास तरीके से शादी रचाई.

बिग बॉस 2 विनर और रियलिटी टीवी शो स्टार आशुतोष कौशिक (Ashutosh Kaushik) ने लॉकडाउन के बीच अलीगढ़ की रहने वालीं अर्पिता से शादी कर ली. आशुतोष ने बहुत ही खास तरीके से शादी रचाई. उन्होंने लॉकडाउन के कारण अपनी शादी टाली नहीं और घर के छत पर ही शादी की. इस शादी में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा, जो सबसे जरुरी है.

Also Read: B’day Spl: …तो इस वजह से रामायण की ‘सीता’ ने स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

शादी बेहद सिंपल अंदाज में हुई. इस शादी में दोनों परिवारों के महज चार लोग ही मौजूद थे. इसमें आशुतोष की मां और उनकी बहन शामिल हुईं. वहीं, अर्पिता की तरफ से भी मां और उनकी बहन शादी के कार्यक्रम में शामिल हुईं. शादी की तसवीरें और वीडियो आशुतोष ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किये.

इसके साथ ही आशुतोष ने और सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने ग्रैंड वेडिंग में खर्च होने वाली बड़ी रकम को पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर दिया है. हालांकि, उन्होंने दान की राशि की बारे में जानकारी नहीं दी है. वहीं, फैंस उनके इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं.

टेली टॉक को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘शादी एक बहुत पर्सनल मैटर है, तो इसमें क्यों भीड़, गाना-बजाना और ढोल-नगाड़े? आपके पर्सनल मैटर के लिए क्यों इनता खर्चा करना? मेरा यह मानना है कि उसे घर वाले के बीच में करिए.’

बता दें कि आशुतोष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने अलीगढ़ की रहने वालीं अर्पिता से शादी की. शादी की रस्में आशुतोष के नोएडा, सेक्टर 100 में स्थित घर पर हुई.

Also Read: फिल्मों के लिए नहीं, बेइज्जती का बदला लेने के लिए Shahrukh Khan ने बनाए थे 6 पैक एब्स, खुद किया था खुलासा

आशुतोष कौशिक ‘एमटीवी रोडीज’ जीतने से चर्चा में आए थे. उस वक्त वो टीवी का बड़ा नाम बन गए थे. ‘रोडीज’ के बाद वो ‘बिग बॉस 2’ पहुंचें जहां वो फिर से एक और शो जीतने में कामयाब रहे. दोनों शो के विजेता बने आशुतोष की बड़ी फैन फॉलोइंग हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >