Bigg Boss 17 से निकलते ही सना रईस खान ने उड़ाया विक्की जैन का मजाक, कहा- वो विक्की मास्टर माइंड नहीं...

बिग बॉस के घर को बॉय- बॉय कहने के बाद सना रईस खान ने शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में दी अपनी राय दी. खास तौर से सना ने विक्की जैन पर साधा निशाना. विक्की को लेकर सना ने ऐसी बात कही है, जिसे जानकर उन दोनों के फैंस मायूस हो जाएंगे.

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से सना रईस खान को एलिमिनेट कर दिया गया. उन्होंने निकलने के बाद शो में अपने सफर के बारे में लोगों से अपना अनुभव शेयर किया. सना ने निकलने के बाद बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंटस के बारे में भी अपनी टिप्पणियां शेयर की, जिसमें खास तौर से उन्होंने विक्की जैन का मजाक बनाया है. सना रईस खान ने विक्की जैन के खेल के बारे में ओटीटी प्ले से बातचीत करते हुए कहा कि, “विक्की मास्टरमाइंड नहीं मास्टर ब्लाइंड हैं. अगर वो मास्टरमाइंड होते, तो वो इतनी जल्दी अपने खेल का खुलासा नहीं करते. वो घरवालों और जनता के सामने गलत लग रहे हैं. उन्हें थोड़ा अच्छा बनना चाहिए. विक्की एक वीक एक्टिव रहेंगे और दूसरे वीक एकदम कम. दूसरों को जागो जागो बोलने की जगह खुद को जगाओ .”

सना रईस खान ने कही ये बात

सना रईस खान ने बिग बॉस के अन्य कंटेस्टेंट्स के ‘फुटेज गेम’ के बारे में बात करते हुए कहा कि, “अनुराग बहुत बुरा है. वो कुछ करता नहीं है और अपने ‘ब्रोसेना’ के भरोसे बैठा है. वो सोचता है कि वो उनकी मदद से आगे बढ़ जाएगा. साथ ही सना ने कहा, वो बस मन्नारा के कारण से शो में टीका है. उन्होंने आगे कहा कि ”अरुण मेरे साथ फुटेज के लिए झगड़ा करता था. शायद उसने सोचा कि मैं उनकी बातों से प्रभावित हो जाउंगी मगर ऐसा नहीं है.” मैंने उन्हें सीधा बोल दिया, ”मुझे पता है कि आप नोमिनेटेड हो और आपको फुटेज चाहिए. लेकिन मुझे बख्श दो!” ”रिंकू जी मुझे कहती थी कि मैं विक्की के वजह से टिकी थी जबकी वो खुद मुनव्वर के फुटेज से आगे बढ़ती है.”

https://www.instagram.com/p/C0o8gQJNMfg/

विक्की जौन को लेकर सना बोलीं- अगर वो अकेले आए होते…

वहीं, सना खान, विक्की जैन के साथ अपने संबंधों को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थी. शादीशुदा विक्की जैन के तरफ सना का झुकाव देखकर फैंस सना को लेकर काफी निगेटिव भी हो गए थे. एक एपिसोड में सना विक्की का हाथ पकड़कर गेम के बारे में चर्चा करती नजर आई थी. एपिसोड की ये क्लिप वायरल हो गई और फैंस का सना के प्रति गुस्सा फूट पड़ा. ट्रोल्स का सामना करते हुए सना ने कहा, “विक्की मुझसे ये बोल रहे थे कि तुम जिसके साथ कनेक्ट करती हो, उसके साथ ज्यादा रहो, तुम खुश रहोगी. लेकिन मैंने बोला था कि मैं जिसके साथ कनेक्ट करती हूं, वो पहले से ही किसी कनेक्शन से जुड़ा है.” सना ने आगे खुलासा किया कि अगर अंकिता बिग बॉस में नहीं आई होती, तो विक्की के साथ उनका कनेक्शन बेहतर होता, उन्होंने कहा “अगर वो अकेले आए होते, तो जैसे मैं मन्नारा के साथ थी, वैसे विक्की के साथ होती पूरा टाइम.”

Also Read: Bigg Boss 17 का कौन होगा विनर! ओरी ने कर दिया खुलासा, इस कंटेस्टेंट के नाम पर बोले- शो को जीतने के लिए…

विक्की कौशल पर सना का है क्रश?

जब सना रईस खान से पूछा गया कि क्या उन्हें विक्की पर क्रश है, तो सना ने हंसते हुए अफवाहों को ना कर दिया और कहा, “अगर मुझे क्रश होता ना, तो मैं पिछले हफ्ते उसे नॉमिनेट नहीं करती. विक्की जैन के साथ मेरे हमेशा से ट्रस्ट इश्यू रहे हैं. सना ने स्पष्ट किया कि उन्होनें कुछ भी गलत नहीं किया है. कैमरे के सामने विक्की का हाथ पकड़ने को लेकर उनहोनें कहा, ”मैं इतना नीचे नहीं गिर सकती. अगर ऐसा होता तो आपने मुझे उसके साथ चौबीसों घंटे देखा होता, क्योंकि वो भी मेरे साथ समय बिताना पसंद करता था, लेकिन मैं उसके साथ ज्यादा नहीं बैठती थी.” निकलने से पहले, सना ने बिग बॉस 17 के होने वाले विनर के लिए कहा कि, ”मैं सच में चाहती हूं कि अंकिता जीते, क्योंकि वो सच में अच्छी है, और उसने मेरे पूरे जर्नी में मेरा साथ दिया है.” बता दें कि बिग बॉस के सफर में अभी कुल 7 हफ्ते बाकी हैं. इस शो का फिनाले जनवरी के अंत तक होने की संभावना है. शो को जीतने के रेस में अभी विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट , ऐश्वर्या शर्मा, अनुराग डोभाल, मन्नारा, खानजादी , ईशा, अभिशेख, समर्थ एवं अन्य कंटेस्टेंट्स लगे हुए हैं . फैंस को बेसबरी से इंतजार है ये जानने का कि इस बार बिग बॉस 17 की ट्राफी कौन लेकर जाएगा.

रिपोर्ट- पुष्पाजंलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >