Bhuvan Bam: कभी घंटों लाइन में खड़े रहने पर भी नहीं मिलती थी नौकरी, जानें भुवन बम का स्टारडम से पहले का संघर्ष

मल्टीटैलेंटेड सेंसेशन भुवन बाम ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. वो आज करोड़ों के मालिक है. उन्होंने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है. सोशल मीडिया की मदद से भुवन बाम ने अपने जीवन में बहुत ऊंचाई हासिल की है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी मेहनत भी करनी पड़ी.

कॉमेडियन और फेमस यूट्बर भुवन बाम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. मल्टीटैलेंटेड सेंसेशन को उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और फनी ट्रिक्स के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया की मदद से भुवन बाम ने अपने जीवन में बहुत ऊंचाई हासिल की है. हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए भुवन ने काफी मेहनत की, और कई बार हारने के बाद सफलता का स्वाद चखा.

स्टारडम से पहले किया काफी संघर्ष

एक इंटरव्यू में भुवन बाम ने स्टारडम हासिल करने से पहले रिजेक्शन और संघर्षों को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब वह ऑडिशन देने जाते थे, तो उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था. हालांकि, लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. भुवन बम ने यह भी खुलासा किया कि टेलीविजन रियलिटी शो में अपनी किस्मत आजमाने के दौरान उन्हें ऑडिशन का मौका दिए बिना ही बाहर कर दिया गया था. भुवन ने आगे कहा कि उन्हें अपने करियर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्हें यकीन था कि वह पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहते हैं. वह सिंगर बनना चाहते थे लेकिन किस्मत ने उन्हें कॉमेडियन बना दिया.

डोमिनोज मैनेजर की नौकरी तक में नहीं हुआ सेलेक्शन

भुवन बाम ने एक किस्सा शेयर किया, जिसमें बताया कि उन्हें याद है कि उन्होंने स्नातक होने के बाद डोमिनोज के मैनेजर से नौकरी मांगी थी. उन्होंने आगे खुलासा किया कि कैसे समाज और परिवार ने उन्हें नीचा दिखाया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह अपने जीवन में एक समय सोशल मीडिया ट्रोलिंग से प्रभावित हुए.

Also Read: Exclusive: भुवन बाम का खुलासा, कहा- अपनी कामयाबी को चमत्कार ही मानूंगा, क्योंकि सफलता हमेशा यकीन मिलता है…
BB Ki Vines है काफी फेमस

भुवन बाम आज यूट्यूब का फेमस चेहरा है. उनका चैनल BB Ki Vines को सबने देखा होगा. इस एपिसोड में कभी भुवन को टीटू मामा बनते देखा जाता है, तो कभी वह टीचर बनकर लोगों को खूब हंसाता है. भुवन बाम अब अपने ह्यूमर और फनी स्पिरिट से वेब पर राज कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज ताजा खबर से ओटीटी पर डेब्यू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >