क्यों किसी एक्टर को डेट नहीं करना चाहती Bhumi Pednekar? एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

Bhumi Pednekar ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये हैं. उन्होंने कहा है कि मैं पूरी जिंदगी सिंगल रहूंगी, मैं न तो किसी को डेट करूंगी और न ही शादी करूंगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को पिछली बार विक्की कौशल के साथ फिल्म भूत में देखा गया था. भूमि फिल्म बधाई हो-2 और दुर्गावती नजर आने वाली हैं. इन सबके बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमि ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये हैं. उन्होंने कहा है कि मैं पूरी जिंदगी सिंगल रहूंगी, मैं न तो किसी को डेट करूंगी और न ही शादी करूंगी.

Also Read: Shahrukh Khan का शानदार 4 मंजिला ऑफिस क्‍वारंटीन जोन में बदला, देखें Video

पिंकविला से बातचीत में भूमि ने डेट और शादी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किसी एक्टर को इसलिए डेट नहीं करना चाहती हैं क्योंकि वो एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो जिंदगी भर शादी नहीं करना चाहती हैं. इनके पीछे कारण भूमि ने अपना कीमती समय बताया है.

भूमि पेडनेकर ने अपने परिवार और स्ट्रगल के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह सिर्फ 18 साल की थीं. भूमि ने बताया कि उनकी बहन समीक्षा तब 15 साल की थी. वह कहती है कि इस परिस्थिती से सामना करना मुश्किल था. मेरे पिता एक अद्भुत पिता थे. वहीं उनकी माँ ने उनका साथ दिया हर कदम पर उनकी मां अकेले ही काफी थी. भूमि पेडनेकर ने कहा कि वो अपने परिवार को किसी योद्धा से कम नहीं समझती हैं. उन्होंने काफी संघर्ष किया है.

बता दें कि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि भूमि पेडनेकर निर्माता जूनो चोपड़ा को डेट कर रही हैं. लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इस पर खुलकर कुछ नहीं बताया. उन्होंने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि उनके पास दो साल से किसी से भी मिलने का टाइम नहीं था क्योंकि वो यूपी में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

वहीं, इससे पहले भूमि ने कहा था कि वह ज्यादातर सामाजिक फिल्म में काम करना पसंद करती हैं, जो सार्थक हो और लोगों पर एक छाप छोड़ती हो. भूमि ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हम सभी के पास अपने अनूठे तरीकों से दुनिया को बेहतर जगह बनाने की ताकत है. मैं कोशिश करती हूं कि मैं अपने सिनेमा के माध्यम से लोगों को जागरूक करूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >