भूत बंगला में तब्बू की एंट्री, 6 सेकेंड का प्रेजेंस और ट्रेलर को बना दिया एक्साइटिंग

Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में तब्बू का किरदार बेहद कम समय के लिए दिखाया गया है, लेकिन उनका यह रहस्यमयी किरदार चर्चा में है. ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा हो सकता है. पढ़ें तब्बू के किरदार के बारे में…

Bhoot Bangla: बॉलीवुड में एक बार फिर हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तड़का लगने जा रहा है. भूत बंगला को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इससे पहले इसका ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 6 अप्रैल को रिलीज हुए इस ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और असरानी जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में हर किरदार को अच्छा स्क्रीनटाइम मिला है, लेकिन तब्बू सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए ही दिखती हैं और यही चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है.

वधुसुर नाम के एक रहस्यमयी किरदार का जिक्र

ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि भले ही तब्बू कम वक्त के लिए नजर आई हों, लेकिन कहानी की असली कड़ी वही हो सकती हैं. एक खास सीन में उनके माथे पर लगी बिंदी और ट्रेलर में बार-बार दिखने वाला रहस्यमयी पेड़, दोनों के बीच कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं. ट्रेलर में ‘वधुसुर’ नाम के एक रहस्यमयी किरदार का जिक्र होता है, जो इस फिल्म में डर का असली कारण बनता दिख रहा है. 

पेड़ के जरिये हो सकती है भूत की एंट्री

ट्रेलर में जिस तरह पेड़ को बार-बार फोकस किया गया है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यही पेड़ इस भूत की एंट्री का जरिया हो सकता है. वहीं तब्बू के लुक और एक्सप्रेशन को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इस पूरे रहस्य से गहरा रिश्ता हो सकता है. मेकर्स ने जानबूझकर तब्बू के किरदार को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है. ट्रेलर में कम स्क्रीनटाइम देकर सस्पेंस को और बढ़ाया गया है, ताकि फिल्म रिलीज होने तक दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे. अब ये तो 17 अप्रैल को ही साफ होगा कि कहानी में असली ट्विस्ट क्या है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सक्सेस पर जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज, ये क्या बोल गये?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >