Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन ने मंजुलिका बनकर 17 साल बाद वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुशी तो हैं लेकिन…

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 में 17 साल बाद विद्या बालन एक बार फिर ओजी मंजुलिका का किरदार निभाती नजर आएंगी. मोस्ट अवेटेड फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब एक्ट्रेस ने अपनी धमाकेदार वापसी को लेकर खुशी जाहिर की है.

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में आज जारी किया गया. लॉन्च पर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मौजूद थे. इसके अलावा निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता भूषण कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. तीसरी किस्त में रूह बाबा और मंजुलिका का आमना-सामना देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इधर विद्या बालन 17 साल बाद फिर से फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश है. हॉरर-कॉमेडी मूवी 1 नवंबर को दिवाली के मौक पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

भूल-भूलैया 3 में शामिल होने पर क्या बोली विद्या बालन

इवेंट में विद्या बालन ने भूल-भूलैया 3 में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, अनीस कि आप भूल भुलैया 3 को लेकर वापस आएं. 17 साल बाद मैं वापस आई हूं, इसकी खुशी तो बहुत है. 17 साल में इस फिल्म ने बहुत प्यार दिया, लेकिन अब मुझे लग” रहा है अगले 17 साल में इससे भी ज्यादा मिलने वाला है.”

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 को लेकर क्या कहा

इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 की पूरी शूटिंग जयपुर में हुई थी. जयपुर और हमारा बहुत पुराना रिश्ता है. इसलिए तो ट्रेलर लॉन्च भी यहीं कर रहे हैं. पहले पार्ट में प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित किया गया था. बाकी दोनों सीक्वल के लिए अनीस बज़्मी ने कमान संभाली. भूल-भूलैया के दोनों की पार्ट काफी पॉपुलर हुए और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

कैसा था भूल-भूलैया 3 का ट्रेलर

भूल-भूलैया 3 के ट्रेलर में रहस्य, हास्य और पुरानी यादों का मिश्रण है, जिसमें माधुरी दीक्षित सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आती है. वह विद्या बालन के साथ डरावनी मंजुलिका बनती है और रूह बाबा को एक बार फिर डराती है. इधर कार्तिक आर्यन कहते हैं कि उन्हें भूतों से डर नहीं लगता है. इसके अलावा उनकी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री में लाजवाब लग रही है. फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी टक्कर अजय देवनग की सिंघम अगेन के साथ होगी.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: महाक्लैश से पहले अजय-रोहित की फिल्म के सामने पीछे रही कार्तिक-विद्या की फिल्म

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: मंजू घूम रही है किसी को भी दिखे तो मुझे बताएं, ढूंढ रहे हैं रू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >