Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: 2 मंजुलिका के बीच फंसे रूह बाबा, भूल-भूलैया 3 का धांसू ट्रेलर आउट

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भूलैया 3 का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. लोगों को डराने के लिए एक बार फिर रूह बाबा की एंट्री हो गई है. वहीं मुंजुलिका बनकर विद्दा बालन ने पूरी लाइमलाइट जीत ली.

Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: रूह बाबा एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए वापस आ गए हैं… लेकिन उनके साथ मंजुलिका की भी एंट्री हुई है, लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ये है, कि विद्या बालन और माधुरी दीक्षित दोनों की खुद को मंजुलिका कह रही हैं. ‘भूल भुलैया 3’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज मेकर्स की ओर से फाइनली रिलीज कर दिया गया है. पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी 1 नवंबर यानी दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से होगी.

भूल-भूलैया 3 का धांसू ट्रेलर आउट

3 मिनट 50 सेकेंड के ट्रेलर में हमें सबसे पहले राज महल का वो भूतिया गेट दिखता है, जिसके अंदर मंजुलिका की आत्मा केद रहती है. बाद में बैकग्राउंड एक वॉयसओवर सुनाई देता है, जिसमें कहा जाता है, रक्त घाट के इतिहास का वो काला सच. जहां सिंहासन की लालच में सदियां बीत गई, पर इस सिंहासन से जुड़ा अतीत आज भी जिंदा है. इस सीन के बाद मंजुलिका बनी विद्या बालन की एंट्री होती है.

कौन है असली मंजुलिका

कार्तिक आर्यन भूल-भूलैया 2 की तरह कॉमेडी करते हुए एंट्री करते हैं. जिसमें वो कहते हैं, मैं वो हूं, जिसे भूतों से डर नहीं लगता. उनकी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री भी बड़े पर्दे पर कमाल की लग रही है. माधुरी दीक्षित की एंट्री काफी सरप्राइज वाली है, क्योंकि वह भी खुद को मंजुलिका ही कहती है. ट्रेलर में रहस्य, हास्य और पुरानी यादों का मिश्रण है.


भूल-भूलैया 3 के बारे में

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने जैसे कलाकार हैं. फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन के साथ होगी. किसकी जीत होगी, यो तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: महाक्लैश से पहले अजय-रोहित की फिल्म के सामने पीछे रही कार्तिक-विद्या की फिल्म

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: मंजू घूम रही है किसी को भी दिखे तो मुझे बताएं, ढूंढ रहे हैं रूह बाबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >