Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. हॉरर-कॉमेडी ने रविवार  को टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जहां पहले हफ्ते में सात दिनों में करीब 158.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. हॉरर कॉमेडी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त  प्रतिक्रिया मिली. कार्तिक आर्यन की मूवी जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, आइए जानतेर कर लेगी, आइए जानते हैं रविवार को इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

भूल भुलैया 3 हिट हुई या फ्लॉप

अनीस बज़्मी की ओर से निर्देशित, हॉरर-कॉमेडी अपने दूसरे रविवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. इसका टोटल कलेक्शन 199.50 हो गया है. उम्मीद है कि फिल्म सोमवार को 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी और अजर देवगन की मूवी सिंघम अगेन के साथ हो रही है. रूह बाबा की एक्टिंग और मंजुलिका की डरावनी आवाज ने भूल भुलैया 3 को हिट बना दिया.

भूल भुलैया का क्या था बजट

भूल भुलैया 3 बेहतरीन बिजनेस कर रही है, जबकि फिल्म का बजट सिंघम अगेन जितना ज्यादा नहीं है. यह पहले ही अपने बजट का आंकड़ा लगभग 150 करोड़ रुपये पार कर चुकी है और निर्माताओं के लिए नो प्रॉफिट-नो लॉस जोन में एंट्री कर चुकी है. आने वाले दिनों में ये फिल्म अच्छी कमाई करेगी, क्योंकि इस महीने कोई अन्य बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे कई स्टार्स हैं.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक की नई फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूर्यवंशी और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों को पछाड़ा

Also Read: Box Office Report: बाजीराव या रूह बाबा, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें 9वें दिन कमाई के मामले में कौन रहा आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >