Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 January Episode: मायरा ने बदला डांस पार्टनर तो टूटा अभिरा का दिल, इस शख्स को तान्या करेगी जॉब ऑफर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 January Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के 26 जनवरी 2026 के एपिसोड में मायरा का नया ड्रामा, डांस कॉम्पिटिशन में बवाल, अभिरा का इमोशनल ब्रेकडाउन और घर में मनोज को मिला जॉब ऑफर देखने को मिलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 January Episode: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों मायरा का ड्रामा दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. जब से पोद्दार हाउस में वाणी की एंट्री हुई है, मायरा के तेवर पूरी तरह बदल गए हैं. वह हर मौके पर वाणी से जलन महसूस कर रही है और अब इसका असर डांस कॉम्पिटिशन तक पहुंच चुका है.

अब तक शो में दिखाया गया था कि डांस कॉम्पिटिशन में अरमान वाणी के साथ और अभिरा मायरा के साथ डांस कर रहे हैं. लेकिन आने वाले एपिसोड में मायरा एक बार फिर नया बवाल खड़ा करती नजर आएगी. वह अचानक अभिरा का साथ छोड़कर अरमान के साथ डांस करने की मांग करती है, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. अब आगे क्या होगा, आइए बताते हैं.

जूते छुपाने की सच्चाई आई सामने

26 जनवरी 2026 के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा खुद सामने आकर यह कबूल कर लेती है कि वाणी के जूते उसी ने छुपाए थे. वह सबके सामने माफी भी मांगती है. इसके बाद अभिरा, विद्या से भी सॉरी बुलवाती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा शांत होता है.

अबीर का कॉन्सर्ट कैंसिल, कियारा बनी वजह

इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है. अबीर का कॉन्सर्ट कैंसिल हो जाता है और इसकी वजह कियारा को बताया जाता है. मीडिया में खबर फैल जाती है कि कियारा ड्रग एडिक्ट है और उसकी वजह से एक शख्स की मौत भी हो चुकी है. यह खबर सामने आते ही अबीर बुरी तरह टूट जाता है और तनाव में आ जाता है.

डांस कॉम्पिटिशन में फिर बढ़ा ड्रामा

इसके बाद अभिरा और अरमान, मायरा और वाणी के साथ डांस कॉम्पिटिशन का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचते हैं. यहां अरमान और वाणी की जमकर तारीफ होती है, जो मायरा को बिल्कुल पसंद नहीं आता। लोगों का ध्यान अरमान और वाणी पर जाता देख मायरा और ज्यादा चिढ़ जाती है.

तान्या करेगी मनोज को जॉब ऑफर

घर के सीन में दिखाया जाएगा कि तान्या, मनोज को अपनी कंपनी की परेशानियों के बारे में बताती है. मनोज बिना किसी तैयारी के उसकी समस्या का हल बता देता है. हालांकि, कृष इस बात पर मनोज की बेइज्जती करता है. इसके बावजूद तान्या, मनोज को अपनी कंपनी में जॉब ऑफर कर देती है.

तान्या की इस बात से पूरा परिवार चौंक जाता है. कावेरी पोद्दार और संजय बंसल मनोज को यह ऑफर स्वीकार करने से मना करते हैं, लेकिन तान्या सबको जवाब देती है और मनोज उसके साथ काम करने के लिए राजी हो जाता है.

मायरा का बड़ा फैसला, अभिरा टूटी

आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और वाणी की बढ़ती तारीफ से मायरा पूरी तरह भड़क जाती है. वह अभिरा के साथ डांस करने से मना कर देती है और जल्दबाजी में उसका हाथ छोड़कर वहां से चली जाती है.

इस दौरान अरमान का पूरा ध्यान वाणी पर होता है. वह उसे गोद में उठाकर डांस करता है, जिसे मायरा बर्दाश्त नहीं कर पाती. गुस्से में वह अचानक गाना बंद करवा देती है और वाणी से कहती है कि अब वह अपनी मां के साथ डांस करे. अरमान मायरा के फैसले से हैरान जरूर होता है, लेकिन उसकी बात मान लेता है.

अभिरा का इमोशनल ब्रेकडाउन

मायरा के इस बर्ताव के बाद अभिरा अरमान के सामने फूट-फूटकर रोने लगती है. हालांकि वह खुद को संभालने की कोशिश करती है. अरमान उसे शांत करता है और प्यार से संभालता है. इसी बीच मेहर बार-बार अरमान को फोन करती है, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर वह भड़क जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 January Episode: जलन में मायरा ने चुराए वाणी के जूते, सच जानकर अरमान का फूटेगा गुस्सा, अभिरा लेगी बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >