खुशी कक्कड़ का गाना ‘भतार मिलल देसी’ रिलीज, वीडियो वायरल

khushi kakkar New Bhojpuri song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘भतार मिलल देसी’ रिलीज हो गया है, जो अपनी देसी मस्ती और धमाकेदार वीडियो के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

khushi kakkar New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ ने फिर से अपने भोजपुरी फैंस के लिए एक धमाकेदार गाना लाया है. उनका नया गाना ‘भतार मिलल देसी’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. यह गाना मस्ती, धुन और देसी टच से भरपूर है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस श्रृष्टि उत्तराखंडी और यूनिवर्सल नितिन की परफॉर्मेंस आग लगा रही है. इस गाने को दर्शक मीरा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 8 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और इसका आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

अपने पति के देसी अंदाज पर फिदा दिखी श्रृष्टि

गाना भतार मिलल देसी’ में श्रृष्टि उत्तराखंडी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. साड़ी और लहंगे में उनका देसी अंदाज और पति पर उनका प्यार सबको भा रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति (नितिन) को प्यार वाले अंदाज में छूप-छूप कर देखते हुए कहती हैं कि उनको एसी भी नहीं चाहिए और कुलर भी नहीं चाहिए. उन्हें तो देसी पति मिल गया है. उसके बाद वह स्क्रीन पर जबरदस्त जलवा बिखेरती नजर आती हैं. वहीं सीन में उनके ऑन पति नितिन हुक्का पीते दिखाई दे रहे हैं. उनके इसी देसी अंदाज पर उनकी पत्नी फिदा है. गाने का म्यूजिक काफी तेज और एनर्जेटिक है, जिससे दर्शक आसानी से थिरकते हुए गाने का मजा ले सकते हैं.

गाने का वीडियो देखें

गाने के कलाकारों की जानकारी

गाने को रोशन सिंह विश्वाश ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने इसका म्यूजिक दिया है. वीडियो का निर्देशन रोहित सिंह ने किया है और कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने संभाली है. वीडियो में दीपक डांस ग्रुप की शानदार टीमवर्क ने गाने में चार चांद लगा दिया है.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >