Bhojpuri Film : ओटीटी चौपाल ला रही है भोजपुरी की धांसू फिल्म ‘दरार 2’

ओटीटी चौपाल अपने दर्शकों के लिए ड्रामा-थ्रिलर भोजपुरी फिल्म ‘दरार 2’ लाने जा रही है. इसमें कुणाल सिंह, अनिल सम्राट, सुशील सिंह और प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में दिखेंगे.

Bhojpuri Film : क्षेत्रीय सिनेमा की ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘दरार 2’ लाने जा रही है. इसमें कुणाल सिंह, अनिल सम्राट, सुशील सिंह और प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में दिखेंगे. बता दें कि भोजपुरी सिनेमा को समृद्ध करने की सोच से ओटीटी चौपाल की शुरुआत की गयी है. इस पर भोजपुरी की वेब सीरीज पूर्वांचल पहले ही चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है. इसमें अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म दरार 2 को सुशील कुमार उपाध्याय ने निर्देशित किया है. हालांकि इसमें खलनायक की भूमिका में कौन होगा, इसे अभी राज ही रखा गया है.

तीन क्षेत्रीय भाषाओं के मनोरंजन का बेहतरीन अड्डा

चौपाल के मुख्य चीफ कंटेंट ऑफिसर नितिन गुप्ता कहते हैं कि इस अड्डे पर भोजपुरी की तमाम फिल्में मिलेंगी, जहां दर्शक अपनी पसंद की फिल्में देख सकेंगे. उनके अनुसार, दुनियाभर में 33.3 मिलियन भोजपुरी बोलने दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए यहां एक से बढ़कर एक फिल्में व वेब सीरीज लायी जा रही हैं. इसी श्रेणी में नयी फिल्म ‘दरार 2’ लायी जा रही है, जो पूरे परिवार का मनोरंजन करेगी. उन्होंने दर्शकों से इस ड्रामा-थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए चौपाल पर लॉग इन करने की अपील की. साथ ही वे बताते हैं कि भोजपुरी सिनेमा को लोग बॉलीवुड फिल्म की तरह पसंद करे, इसी सोच के साथ इसे लाया गया है. चौपाल पर भोजपुरी के अलावा पंजाबी और हरियाणवी मनोरंजन सामग्री भी उपलब्ध हैं.

Also Read : Bhojpuri Film : जारी हुआ ‘मेरे सजना का अंगना’ का फर्स्ट लुक, दिखेगा एक स्त्री का संघर्ष

चौपाल पर देख सकते हैं ये फिल्में व वेब सीरीज

चौपाल पर भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी की कुछ बेहतरीन फिल्में/वेब सीरीज देखी जा सकती हैं, जैसे – शिकारी (पंजाबी), कैरी ऑन जट्टा 3 (पंजाबी), गड्डी जांडी ए छलांगा मारडी (पंजाबी), आउटलॉ (पंजाबी), पूर्वांचल (भोजपुरी), रोमियो राजा (भोजपुरी), लंका में डंका (भोजपुरी), डीजे वाले बाबू (हरियाणवी), उड़ान जिंगाई की (हरियाणवी), बलाए (हरियाणवी), स्कैम (हरियाणवी) आदि.
आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कभी भी चौपाल पर मनोरंजन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं. इसके लिए आज ही चौपाल पर जाएं और देखें भोजपुरी फिल्म ‘दरार 2’.
चौपाल लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर स्तरीय मनोरंजक सामग्री लाने के लिए प्रयासरत है, तो मिस न करें, आज ही ओटीटी चौपाल पर लॉग इन करें.

Also Read : Bhojpuri Film : यश कुमार ने शुरू की फैमिली मूवी ‘दामाद जी किराये पर हैं 2’ की शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >