रिलीज होते ही वायरल हुआ टुनटुन यादव का गाना ‘कमर प तिल’, उजाला के स्टाइलिश लुक ने उड़ाए होश

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया गाना ‘कमर प तिल’ रिलीज हो गया है. उजाला यादव के किलर लुक और टुनटुन की मस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर टुनटुन यादव और गोल्डी यादव का नया गाना ‘कमर प तिल’ ‘बाहुबली म्यूजिक वर्ल्ड’ के बैनर तले रिलीज हो गया है. इस गाने में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस उजाला यादव अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. गाने का म्यूजिक और इसके बोल इतने कैची हैं कि यह तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस म्यूजिक वीडियो ने 23 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए है.

मॉडर्न लुक में छाईं उजाला यादव

वीडियो में उजाला यादव ने पीले रंग की बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न ड्रेस पहनी है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं. उनके लुक को काफी बोल्ड और ट्रेंडी रखा गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. उजाला के डांस स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशन्स ने गाने में रौनक ला दी है.

मजेदार अंदाज में उजाला को छेड़ते दिखे टुनटुन

गाने की सीन काफी मजेदार है. वीडियो में टुनटुन यादव अपनी ऑन स्क्रीन पार्टनर उजाला यादव को छेड़ते और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आते हैं. आगे टुनटुन, उजाला की सोशल मीडिया रील्स का जिक्र करते हैं और उनकी कमर के तिल की बात छेड़ देते हैं. दोनों के बीच की यह नोक-झोंक और रोमांटिक केमिस्ट्री गाने में रंग घोल रही है.

गाने का वीडियो देखें

गाने की टीम

इस गाने को सुनील सागर ने लिखा है और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है. वरुण यादव और धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में बने इस वीडियो की क्वालिटी काफी प्रीमियम है. रौनक शाह की कोरियोग्राफी ने गाने को पूरी तरह से शानदार बना दिया है, जिस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं.

फैंस ने बरसाया प्यार

गाना पर फैंस भर-भर के रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बलास्ट सॉन्ग. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर. तीसरे यूजर ने लिखा, 500 मिलियन कम्पलीट होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: गोल्डन लुक में नम्रता मल्ला ने बिखेरा जलवा, गाना ‘बर्फी’ बना इंटरनेट सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >