Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव-गोल्डी यादव का ‘5 गोली मारब 5 के’ रिलीज, काजल कश्यप का सिजलिंग डांस बना हाइलाइट, आपने देखा?

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का नया भोजपुरी पार्टी सॉन्ग ‘5 गोली मारब 5 के’ रिलीज हो गया है. गोल्डी यादव की आवाज, काजल कश्यप का डांस और दमदार बीट्स इसे फुल एंटरटेनर बना रहे हैं.

Tuntun Yadav New Bhojpuri Song 5 Goli Marab 5 Ke: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर टुनटुन यादव का नया गाना ‘5 गोली मारब 5 के’ रिलीज हो गया है. यह एक फुल ऑन पार्टी सॉन्ग है, जिसे टुनटुन यादव के साथ गोल्डी यादव ने मिलकर आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना अपने मजेदार बोल और झूमने वाले म्यूजिक की वजह से चर्चा में आ गया है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की कहानी और डायलॉग्स

गाने में गोल्डी यादव की आवाज में एक्ट्रेस काजल कश्यप यह कहती नजर आती हैं कि टुनटुन यादव पार्टी में आ चुके हैं और कब से होठ से नोट उड़ाते फिर रहे हैं. वहीं, टुनटुन यादव उन्हें डांस करते रहने के लिए कहते हैं और धमकी देते हैं कि अगर वह रूकती हैं तो वह उन्हें पांच गोली पांच तारीख को मारेंगे.

इसी दौरान टुनटुन यादव और काजल कश्यप के बीच मजेदार नोक-झोंक देखने को मिलती है. गाने के बोल पार्टी के माहौल को और भी मस्तीभरा बना देते हैं.

बीट्स, म्यूजिक और डांस ने बढ़ाया तापमान

‘5 गोली मारब 5 के’ के बीट्स और म्यूजिक बेहद एनर्जेटिक हैं, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. वीडियो में काजल कश्यप अपनी अदाओं और जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर आग लगाती नजर आ रही हैं.

वहीं, टुनटुन यादव ब्लैक लेदर जैकेट में, हाथ में बंदूक लिए कभी पैसे उड़ाते तो कभी काजल कश्यप के आसपास डांस करते दिख रहे हैं. उनका स्टाइल और स्वैग गाने को और भी दमदार बना देता है.

गाने की टीम

  • गायक: टुनटुन यादव, गोल्डी यादव
  • गीत: प्रणव बिहारी
  • संगीत: विकी वोक्स
  • रिकॉर्डिंग: शंकर स्टूडियो, आरा
  • संगीतकार: जयकुमार यादव
  • वीडियो डायरेक्टर: वरुण यादव, धर्मेंद्र यादव
  • फीट: टुनटुन यादव, काजल कश्यप
  • कोरियोग्राफर: प्रेम कुमार
  • डीओपी: रवि कुमार, धर्मेंद्र यादव
  • संपादक: संदीप यादव
  • डिजाइन: रोहित सिंह

कुल मिलाकर, ‘5 गोली मारब 5 के’ एक ऐसा गाना है, जो पार्टी और डांस लवर्स को खूब पसंद आने वाला है.

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी-धर्मवीर की आवाज में ‘जाड़ के जुगाड़’ रिलीज, खुशी और अंकित की रोमांटिक केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >