Top 5 Bhojpuri Songs of 2025: पवन सिंह से खेसारी लाल यादव तक, 2025 की शुरुआत में इन भोजपुरी गानों का रहा दबदबा

Top 5 Bhojpuri Songs of 2025: भोजपुरी संगीत जगत में हर साल कई सुपरहिट गाने आते हैं, लकिन 2025 में कुछ ऐसे रहे जिन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. खासतौर पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुए. आइए जानते हैं इस साल के टॉप 5 भोजपुरी गानों के बारे में.

Top 5 Bhojpuri Songs of 2025: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर साल कई धमाकेदार गाने लेकर आती है, जो फैंस के दिलों पर राज करते हैं. 2025 की शुरुआत में भी कुछ ऐसे गाने आए, जिन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. इन गानों ने न सिर्फ लाखों व्यूज बटोरे, बल्कि भोजपुरिया दर्शकों के बीच खास पहचान भी बनाई. अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं, तो आइए जानते हैं इस साल के उन टॉप 5 गानों के बारे में, जिनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है.

आरा के ओठलाली

भोजपुरी म्यूजिक के सुपरस्टार पवन सिंह और कल्पना पटवारी जब भी साथ आते हैं, तो धमाल मचाना तय होता है. इस साल की शुरुआत में आए उनके गाने ‘आरा के ओठलाली’ ने फैंस के बीच खूब धूम मचाई. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, और वीडियो में सोनम मलिक नजर आ रही हैं. सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह लगातार ट्रेंड कर रहा है.

गजब डोले

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की शानदार जुगलबंदी में आया यह गाना भोजपुरिया फैंस को खूब पसंद आ रहा है. ‘गजब डोले’ के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत जय गुरुदेव ने दिया है. वीडियो में सौम्या पांडे के जबरदस्त डांस मूव्स ने इसे और खास बना दिया है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही यह गाना सुपरहिट हो गया और अब तक 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जिससे यह 2025 के टॉप गानों में शामिल हो गया है.

ये प्रयागराज हैं

ये प्रयागराज हैं महाकुंभ गाना 2025 में अपनी खास थीम की वजह से भोजपुरी दर्शकों के बीच चर्चा में रहा. आलोक कुमार की दमदार आवाज में गाए इस गाने का रिमिक्स वर्जन जनवरी 2025 में वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, जिसने कुछ ही समय में 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए. यह गाना प्रयागराज और महाकुंभ की भव्यता को दर्शाता है, और इसके शानदार म्यूजिक और बोल ने इसे खास पहचान दिलाई. धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की वजह से यह भोजपुरी फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ.

फोटो जूम जूम

फोटो जूम जूम 2025 के सबसे चर्चित भोजपुरी गानों में से एक बन चुका है. नीलकमल सिंह की आवाज में यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इसके बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं, और संगीत एडीआर आनंद ने दिया है. वीडियो में श्वेता माहरा का शानदार डांस इस गाने को और भी खास बना देता है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही यह वायरल हो गया और अब तक 35 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है, जिससे यह साल का सुपरहिट गाना बन गया है.

रोप ल ए भउजी

खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ की जोड़ी ने 2025 में फिर से धमाल मचाया है. इनका गाना ‘रोप ल ए भउजी’ रिलीज होते ही भोजपुरी फैंस के बीच हिट हो गया. इस गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, और संगीत आर्य शर्मा ने तैयार किया है. टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद से ही यह गाना वायरल हो गया. इसकी शानदार बीट्स और देसी अंदाज ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. अब तक इसे 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़े: VIDEO: IPL में राष्ट्रगान से पहले शाहरुख खान ने ये क्या कर डाला! अब खूब वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >