Rise & Fall 2: तेज प्रताप यादव के बाद काजल राघवानी की एंट्री, 15 कंटेस्टेंट्स में किसका चलेगा Power Game?

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें इस बार 15 कंटेस्टेंट्स के बीच पावर, रणनीति और बदलते खेल का रोमांच देखने को मिलेगा. बिहार के तेज प्रताप यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी शो का हिस्सा होंगे.

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट्स के बीच पावर, रणनीति और बदलते खेल का रोमांच देखने को मिलेगा. मेकर्स ने धीरे-धीरे शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने लाने शुरू कर दिए हैं. इस बार बिहार से तेज प्रताप यादव और भोजपुरी सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेस काजल राघवानी की एंट्री हुई है. इनके अलावा सारा गुरपाल का नाम भी कन्फर्म किया गया है.

बिहार से तेज प्रताप यादव की 'राइज एंड फॉल' में एंट्री

इस सीजन में तेज प्रताप यादव भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वह बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं. अब वह राजनीति से अलग एक रियलिटी शो के पावर गेम में नजर आएंगे. शो में उनकी एंट्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद की तुलना बरगद के पेड़ से की. वीडियो में तेज प्रताप ने कहा कि जब मुश्किल समय आया और लोग मजाक बनाने लगे, तब वे भूल गए कि बरगद की जड़ें उसकी शाखाओं से ज्यादा मजबूत होती हैं. इसी के साथ उन्होंने 'राइज एंड फॉल' में तूफान खड़ा करने की बात कही.

पेंटहाउस को अपना दरबार बनाने की बात

तेज प्रताप यादव ने शो में एंट्री से पहले ही गेम को लेकर अपना अंदाज साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह पेंटहाउस पर सिर्फ कब्जा नहीं करेंगे, बल्कि वहां दरबार लगाएंगे और बेसमेंट में रहने वालों पर राज करेंगे. 'राइज एंड फॉल' के फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाएगा. पेंटहाउस में रहने वाले कंटेस्टेंट्स रूलर्स होंगे, जबकि बेसमेंट में रहने वाले वर्कर्स कहलाएंगे. गेम के दौरान उनकी पोजिशन बदल सकती है.

भोजपुरी सिनेमा की काजल राघवानी भी शो में

तेज प्रताप यादव के साथ काजल राघवानी की एंट्री भी इस सीजन को बिहार-झारखंड के भोजपुरी दर्शकों के लिए खास बना सकती है. काजल भोजपुरी सिनेमा की जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं और अब वह इस पावर गेम वाले रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. काजल के साथ सारा गुरपाल भी शो में शामिल होंगी. इससे पहले प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के नाम सामने आ चुके हैं.

कब शुरू होगा 'राइज एंड फॉल सीजन 2'?

'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रीमियर 26 सितंबर को MX Player by Prime Video पर होगा. शो के नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होंगे. इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट्स टावर में एंट्री करेंगे और गेम के दौरान पावर एक हाथ से दूसरे हाथ में बदलती रहेगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल ने 'टुनटुन' बोलकर उड़ाया आम्रपाली दुबे के वजन का मजाक? भड़कीं आम्रपाली दुबे बोलीं- ये बॉडी शेमिंग है

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'एनर्जी खत्म हो गई तो रिटायर हो जाओ...' सलमान खान की होस्टिंग देख भड़के लोग, अमिताभ बच्चन से कर दी तुलना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >