नया गाना ‘सूख के पापड़ हो जइबS’ हुआ वायरल, एक्ट्रेस तान्या की अदाओं ने लूटी महफिल

Sukh Ke Papad Ho Jaiba Song: भोजपुरी जगत में सिंगर रॉकी राजा और प्रियंका मौर्या का नया गाना ‘सूख के पापड़ हो जइबS’ काफी धमाल मचा रहा है. आइए आपको गाने पूरी जानकारी बताते हैं.

Sukh Ke Papad Ho Jaiba Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने का नाम है ‘सूख के पापड़ हो जइबS’ है. इस मजेदार और रोमांटिक गाने को रॉकी राजा और प्रियंका मौर्या ने मिलकर गाया है. गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस तान्या शर्मा अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका लुक और एक्टिंग इतनी कमाल की है कि दर्शक इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस गाने के वीडियो और इसके पर्दे के पीछे की पूरी टीम के बारे में.

एक्ट्रेस के ग्लैमरस लुक ने जीता दिल

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस तान्या शर्मा ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ियां पहनी हैं. हर साड़ी में उनका लुक बहुत ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रहा है. उनकी यही अदाएं इस गाने को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही हैं. वीडियो के सीन्स में दिखाया गया है कि उनके ऑन-स्क्रीन पति अपनी पत्नी की इन कातिलाना अदाओं पर पूरी तरह लट्टू हो चुके हैं. कहानी में आगे पत्नी भी प्यार से अपने पति को बोलती है कि वह उनके प्यार में पड़कर सुख के पापड़ हो जाएंगे. पति-पत्नी की यह प्यारी नोकझोंक दर्शकों को खूब भा रहा है.

गाने का वीडियो देखें

ये है गाने की पूरी टीम

इस सुपरहिट गाने को बेहतरीन बनाने के पीछे एक बड़ी टीम का हाथ है. इस गाने के बोल रियाज अहमद ने लिखे हैं और इसका शानदार म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है. गाने की मिक्सिंग और मास्टरिंग राज शर्मा ने की है. इस वीडियो को डायरेक्ट और कोरियोग्राफ लक्की विश्वकर्मा ने किया है, जबकि टी-सीरीज के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव हैं. वीडियो को राहुल यादव और दिलीप ने अपने कैमरे में कैद किया है. इसके अलावा वीडियो की एडिटिंग रवीश ने की है, डीआई रोहित सिंह ने संभाला है और एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक के लिए विकास की टीम ने मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘राजाजी मनावल’ हुआ रिलीज, शिवानी सिंह ने पति से की दिल छू लेने वाली शिकायतें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >