शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पियर सड़िया’ रिलीज, साड़ी लुक में पारुल यादव ने जीता दिल

Shivani Singh New Bhojpuri Song Piyar Sadiya: शिवानी सिंह और अखिल तिवारी का नया भोजपुरी गाना ‘पियर सड़िया’ रिलीज हो गया है. पारुल का साड़ी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song Piyar Sadiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की धूम मची हुई है. इसी बीच सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पियर सड़िया’ रिलीज हो गया है. इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के कुछ ही समय में वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं. गाना मशहूर यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है. गाने में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है.

रोमांटिक अंदाज में नजर आई जोड़ी

‘पियर सड़िया’ एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है, जिसमें प्यार और रिश्तों की प्यारी झलक देखने को मिलती है. वीडियो में पारुल यादव साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स गाने को और खास बना रहे हैं. वहीं गौरव कुशवाहा भी अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से वीडियो में अच्छा असर छोड़ते हैं. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री गाने में काफी फ्रेश लग रही है.

देखें यहां वीडियो

शिवानी सिंह और अखिल तिवारी की आवाज बनी खास

रिलीज के बाद से ही ‘पियर सड़िया’ को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक गाने को 2 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है. इस गाने को शिवानी सिंह और अखिल तिवारी ने अपनी आवाज दी है. गाने के बोल दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक कान्हा सिंह ने दिया है. टीम के लोगों के नाम-

  • प्रोजेक्ट: अनंजय रघुराज
  • निर्देशक: सुनील बाबा
  • डीओपी: गौरव और रंजन
  • कोरियोग्राफर: रौनक शाह
  • संपादक: आलोक गुप्ता
  • डीआई: रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन: पंकज सोनी
  • संगीत केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर
  • संगीत चालू: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

यह भी पढ़ें- नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘गजब चेहरा सजल बाटे’ रिलीज, धूम मचा रहा वीडियो

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >