गाना ‘मेहरी राज करी’ रिलीज, अनुराधा के कातिलाना लुक ने बढ़ाया तापमान

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘मेहरी राज करी’ रिलीज हो गया है. इस गाने में अनुराधा यादव के बेहतरीन डांस और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने इसे दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक बना दिया है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक प्रेमियों के लिए शिवानी सिंह अपना नया गाना ‘मेहरी राज करी’ लेकर आ चुकी हैं. इस ट्रैक में सिंगर ने अपनी प्यारी आवाज से रंग भर दी है और इसे रोमांचक बना दिया है. वही गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस अनुराधा यादव अपने बेहतरीन डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स के साथ गाने को जीवंत बनाती हैं. उनके स्टाइलिश और एनर्जेटिक डांस सीन गाने के हर फ्रेम में दिखाई देते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह जुड़े रहने पर मजबूर कर देगा.

पति के रंगदार अंदाज देख फिदा हुईं अनुराधा

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस अनुराधा यादव पिंक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में नजर आती हैं, जबकि उनका ऑन-स्क्रीन पति स्वैग वाले अंदाज में दिखाई देते है. खुले बालों में अनुराधा बेहद ग्लैमरस लगती हैं, और उनका लुक देखकर दर्शक देखते ही रह जाते हैं. वीडियो में वह अपने पति पर गर्व से उनकी तारीफ करते नजर आती हैं. वह अपने पति को रंगदार बताते हुए कहती हैं कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आगे एक्ट्रेस अपने संइया के लिए खुश होकर और प्यार भरे अंदाज में सजने-संवरने की बातें करती हैं. अनुराधा यादव की यह अदाएं और उनके एक्सप्रेशन दर्शकों को पूरी तरह दीवाना बना रहे हैं और उनका यह अंदाज गाने का सबसे आकर्षक हिस्सा बन गया है.

गाने के पीछे की पूरी टीम

भोजपुरी गाना ‘मेहरी राज करी’ को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है, जबकि वीडियो में उनकी साथी अनुराधा यादव के शानदार डांस ने गाने को और मनोरंजक बना दिया है. गाने के बोल PK अनमोल ने लिखे हैं, और संगीत की जिम्मेदारी रेलहान स्टूडियोज प्रकाश सोनी ने संभाली है. वीडियो निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है,और एडिटिंग का काम करण रुद्र ने किया है. इस गाने को वेव म्यूजिक के लेबल से रिलीज किया गया है. पूरे वीडियो में टीम की मेहनत साफ दिखाई देती है. संगीत, लिरिक्स और निर्देशन का संगम वीडियो को देखने लायक बनाता है. अनुराधा यादव के डांस मूव्स और शिवानी सिंह की मधुर आवाज का मेल इसे एक मनोरंजक और हिट भोजपुरी गाना बनाता है

यह भी पढ़ें: गाना ‘घंटी हुआ’ रिलीज, वीडियो में पुजारी पति से परेशान दिखीं क्वीन शालिनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >