Shivani Singh New Bhojpuri Song: नए रोमांटिक ट्रैक ‘जानवा दे देब बलम जी’ के साथ लौटीं शिवानी सिंह, पोस्टर में मोहिनी-कौशल की नोकझोंक ने बढ़ाया क्रेज

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह के नए रोमांटिक ट्रैक ‘जानवा दे देब बलम जी’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में मोहिनी यादव, कौशल गुप्ता और शिवानी सिंह का दमदार अंदाज दिख रहा है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song Janwa De Deb Balam Ji: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी गीत ‘जानवा दे देब बलम जी’ का पोस्टर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है. फैंस इसपर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. ऐसे में आइए आपको भी इस सॉन्ग की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें पोस्टर-

नोकझोंक और देसी फ्लेवर से भरपूर है ‘जानवा दे देब बलम जी’ का पोस्टर

रिलीज हुए पोस्टर में एक तरफ मोहिनी यादव और कौशल गुप्ता आपस में नोकझोंक करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री पोस्टर में ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है. वहीं दूसरी ओर, सिंगर शिवानी सिंह हाथ में मुट्ठी बांधे अकड़ भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जो गाने के टाइटल और थीम से पूरी तरह मेल खाता है.

पोस्टर में मोहिनी यादव का क्यूट अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है. मुंह फुलाए उनका एक्सप्रेशन गाने में मजेदार रोमांस और तकरार की झलक देता है. कुल मिलाकर पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना रोमांस, नोकझोंक और देसी फ्लेवर से भरपूर होने वाला है.

फैंस को कैसा लगा पोस्टर?

पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस इस गाने के फुल वीडियो और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “एक नंबर”. वहीं, दूसरे ने मोहिनी यादव के एक्सप्रेशन की तारीफ की. बाकी कई ने रेड हार्ट और फायर इमोजी बनाये.

‘जानवा दे देब बलम जी’ गाने की टीम

  • सिंगर- शिवानी सिंह
  • लिरिक्स- अजित मंडल
  • म्यूजिक- विकास यादव
  • डायरेक्टर- राजेश गुप्ता
  • फीट- मोहिनी यादव और कौशल गुप्ता

यह भी पढ़ें- Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का ‘पैसा फेकनी थाना में’ हुआ रिलीज, टुनटुन यादव के साथ काजल कश्यप का दिखा दबंग अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >