गाना ‘दुलहिन बनाके’ में रेखा विश्वाकर्मा संग अमरजीत की जोड़ी वायरल, वीडियो देखें

Shivani Singh Dulhin Banake song: शिवानी सिंह का नया गाना ‘दुलहिन बनाके’ रिलीज हो गया है. यह गीत मस्ती और प्यार से भरपूर है और संगीत प्रेमियों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है.

Shivani Singh Dulhin Banake song: शादी का सीजन अप्रैल से शुरु होने वाला है इस बीच पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंहया गाना ‘दुलहिन बनाके’ के साथ लौट आई हैं. इस गाने को शिवानी के साथ अमरजीत ने गाया है. दोनों की आवाज इस गाने में अलग रौनक ला रही है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रेखा विश्वकर्मा नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने अंदाज से इस गाने को एकदम देसी टच दे दिया है. अब यह गाना सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

अपने प्रेमी की दुल्हन बनने की चाह में रेखा

वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रेखा विश्वकर्मा साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने में एक्ट्रेस और उनके ऑन स्क्रीन प्रेमी के बीच रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. सीन की शुरुआत में एक्ट्रेस सोईं रहती है और वह अपने होने वाले पति के बारे में सपना देखते रहती हैं, जिसमें वह अपने प्रेमी को प्रपोज करती हैं, तभी उनका प्रेमी कॉल कर देता है और प्यार भरे अंदाज में एक्ट्रेस के बात ना करने पर मन नहीं लगने की बात करते हैं. इसपर एक्ट्रेस भी मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए सज्ज-संवर और अपने प्रेमी की दुल्हन बनने की इंतजार कर रही हैं. आगे वह कहती हैं कि उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनसे ही शादी करेंगी. यह सीन देखकर गाने में रोमांस और इमोशन का मजा और भी बढ़ जाता है.

गाने का वीडियो

गाने की शानदार टीम

  • एलबम – दुलहिन बनाके
  • गीत – दुलहिन बनाके
  • गायक – अमरजीत तिवारी, शिवानी सिंह
  • गीतकार- प्रिंस प्रियदर्शी
  • संगीत निर्देशक – प्रियंशु सिंह
  • कम्पोज – सत्यम सिंह
  • एक्ट्रेस – रेखा विश्वकर्मा
  • डीओपी – आदि इन
  • एडिटिंग – आदि इन
  • निर्देशन – आदि इन
  • कॉन्सेप्ट – अतुल बिहारी
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन – पैराडाइज
  • प्रोजेक्ट हेड – मुकेश शर्मा
  • लाइन प्रोडक्शन – अमित सैनी
  • कंपनी – मेलोडी म्यूजिक जंक्शन
  • डिजिटल पार्टनर – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें: प्रमोद प्रेमी यादव के ‘चुम्मा मुहे लाग गईल बा’ में दिखा जबरदस्त रोमांस, ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >