‘दुबईया के कमईया’ हुआ रिलीज, शिवानी सिंह की आवाज ने फिर चलाया जादू

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘दुबईया के कमईया’ फुल वीडियो के साथ रिलीज हो चुका है. चाहत सिंह और साहिल झा की केमिस्ट्री, शानदार म्यूजिक और दिल छू लेने वाले बोल इस गाने को 2026 का ट्रेंडिंग हिट बना रहे हैं.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है, जहां Shivani Singh का नया गाना ‘दुबईया के कमईया (Dubaiyan Ke Kamaiya)’ फुल वीडियो के साथ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. दिल को छू लेने वाली आवाज, शानदार म्यूजिक और Chahat Singh व Sahil Jha की जबरदस्त केमिस्ट्री इस गाने को और भी खास बना रही है. 2026 का ये नया भोजपुरी ट्रैक रोमांस, इमोशन और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिक्स है, जिसे देख और सुनकर आप भी खुद को इसे बार-बार प्ले करने से रोक नहीं पाएंगे.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में नया धमाका लेकर आई हैं Shivani Singh, जिनकी मधुर आवाज ने ‘दुबईया के कमईया’ को खास बना दिया है. इस गाने का म्यूजिक Kamlesh Kumar ने तैयार किया है, जो सुनने में बेहद कैची और दिल को छू लेने वाला है. वहीं, इसके बोल Munna Mohit ने लिखे हैं, जो सीधे दिल में उतर जाते हैं. गाने में Chahat Singh और Sahil Jha की केमिस्ट्री इसे और भी खास बनाती है, जिससे यह गाना दर्शकों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बन गया है.

शिवानी सिंह का करियर

भोजपुरी सिंगिंग सेंसेशन Shivani Singh ने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जो दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुए हैं. उनकी आवाज में एक अलग ही मिठास और एनर्जी है, जो हर गाने को खास बना देती है. चाहे रोमांटिक ट्रैक हो, दर्द भरे गीत हों या फिर धमाकेदार डांस नंबर- शिवानी सिंह हर जॉनर में अपनी छाप छोड़ती हैं. उनके कई गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मिलियन्स में व्यूज बटोर चुके हैं, और यही वजह है कि आज वो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और ट्रेंडिंग सिंगर्स में गिनी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: “अधुरा ए राजा” में सपना चौहान और गोल्डी यादव का धमाका, फैंस हुए दीवाने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >