साड़ी में इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मचाया धमाल, शिवानी सिंह की आवाज ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Bhojpuri Song: शिवानी सिंह और आशीष यादव का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. कनिष्का कनिष्का साड़ी और सलवार सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Shivani Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इन दिनों नया गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. सिंगर शिवानी सिंह और आशीष यादव की आवाज में रिलीज हुआ यह नया भोजपुरी गीत ‘चोली वाला फूल’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लगातार धमाल मचा रहा है. गाने को शिवा फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे अब तक 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. गाने में देसी अंदाज, शानदार म्यूजिक और ट्रेडिशनल लुक का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है.

साड़ी और सलवार सूट में छाईं कनिष्का

‘चोली वाला फूल’ वीडियो में एक्ट्रेस कनिष्का बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. कभी साड़ी तो कभी सलवार सूट में उनका ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत रहा है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स वीडियो को और भी खास बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने की सिनेमैटोग्राफी और रंगीन लोकेशंस भी वीडियो को और आकर्षक बना रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस कनिष्का के एक्सप्रेशंस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने के बोल चिंटू राजा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो का निर्देशन रौनक रावत ने किया है. अन्य टीम के मेंबर्स के नाम –

  • प्रोडक्शन हाउस :- पैराडाइज प्रोडक्शन
  • एडिटर / कलरिस्ट – संदीप यादव
  • पोस्टर डिजाइन :- बॉबी जीएफएक्स
  • कंपनी/लेबल – शिवा फिलम्स

‘चोली वाला फूल’ का वीडियो आपने देखा?

नखरे दिखा रही है एक्ट्रेस

वीडियो में एक्ट्रेस नखरे दिखा रही है और लड़कों के सामने भाव खा रही है. उसके पीछे हजार लड़के पड़े हुए है और वह सब उसका नंबर मांग रहे हैं. हालांकि एक्ट्रेस उन्हें अपना नंबर नहीं देती है और उन्हें अपने इशारों पर नचाती है. वह कहती है कि वह लोग चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन वह अपना नंबर नहीं देगी.

यह भी पढ़ें- ‘आम के चटनिया’ में दिखा चिंटू का देसी अवतार, रिलीज होते ही छाया गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >