गोल्डन लुक में नम्रता मल्ला ने बिखेरा जलवा, गाना ‘बर्फी’ बना इंटरनेट सेंसेशन

Shipi Raj Burfi New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का नया आइटम सॉन्ग ‘बर्फी’ रिलीज हो गया है. इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है जबकि वीडियो में नम्रता के किलर मूव्स सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Shipi Raj Burfi New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ग्लैमर का तड़का लगाने शिल्पी राज अपना नया गाना ‘बर्फी’ लेकर आ गई हैं. उनका नया गाना आज 14 अप्रैल को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है. इस गाने को भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. वीडियो में नम्रता के साथ पैट्रिक भी नजर आ रहे हैं, और दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ नम्रता के डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. इस गाने ने कुछ ही छंटो में 5 लाख 38 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

नम्रता मल्ला का दिखा कातिलाना लुक

गाने में नम्रता मल्ला का लुक बिल्कुल अलग और मॉडर्न नजर आ रहा है. उन्होंने गोल्डन कलर का बेहद बोल्ड आउटफिट पहना है, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. भारी ज्वेलरी, नथ और उनके यूनिक हेयरस्टाइल ने उनके इस आइटम सॉन्ग के लुक में चार चांद लगा दिए हैं. नम्रता ने अपनी अदाओं और एक्सप्रेशन्स से गाने को इतना दमदार बना दिया है कि फैंस बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं. वहीं पैट्रिक के साथ उनका रोमांटिक अंदाज और केमिस्ट्री सीन में अलग सा टच दे रहा है.

यहां गाने का वीडियो सुनें और देखें

गाने की पूरी टीम

सूरज कटोच के निर्देशन में बने इस गाने की वीडियो क्वालिटी और स्क्रीनिंग कमाल की है. सेट का डेकोरेशन और लाइटिंग इसे एक बड़े बजट की फिल्म के गाने जैसा फील दे रही है. राहुल यादव की सिनेमैटोग्राफी ने नम्रता के हर स्टेप को खूबसूरती से कैप्चर किया है. ‘जेनिथ डांस ट्रूप’ के बैकग्राउंड डांसर्स ने भी गाने की एनर्जी को बनाए रखा है. गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक अजय सिंह एजे का है.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ, यूट्यूब पर व्यूज की बारिश होने लगी है. फैंस कमेंट्स में विजय चौहान की लिरिक्स, नम्रता मल्ला की डांस और शिल्पी राज की आवाज का तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितना इंतजार था इस गाने का लव यू विजय चौहान भाई. दूसरे यूजर ने नम्रता की डांस की तारीफ करते हुए कहा नम्रता मल्ला आप रॉक कर रहे हो हमेशा कुछ न्यू लुक के साथ तो एक यूजर ने लिखा, शिल्पी राज दीदी voice Queen जवाब नहीं है.

यह भी पढ़ें: रितेश पांडे का नया गाना ‘शासन भी आपन’ हुआ रिलीज, नेहा पाठक की अदाओं ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >