शिल्पी राज का नया देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज, माही श्रीवास्तव ने देसी अंदाज से जीता दिल

Shilpi Raj New Bhojuri Song Machhariya Mare Chalale: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज हो गया है. इस गाने में माही श्रीवास्तव का देसी अंदाज और शानदार डांस देखने को मिल रहा है.

Shilpi Raj New Bhojuri Song Machhariya Mare Chalale: निर्माता रत्नाकर कुमार नया लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ लेकर आए हैं. इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव देसी अंदाज में नजर आ रही हैं. गांव की सोंधी खुशबू और पारंपरिक माहौल से भरा यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. सॉन्ग आज ही यानी 6 फरवरी को रिलीज किया गया है. यह देसी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

‘मछरिया मारे चलले’ में माही श्रीवास्तव का दिखा देसी अंदाज

रिलीज होते ही गाना ‘मछरिया मारे चलले’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने की खासियत इसका देसी अंदाज और गांव की संस्कृति को दिखाने का तरीका है. गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव का देसी लुक और उनकी अदाएं देख फैंस उनके दीवाने हो जाएंगे. वह ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप ने इस लोकगीत को और भी प्रभावशाली बना दिया है. गीत के बोल पूरी तरह से ग्रामीण जीवन से जुड़े हुए हैं. सॉन्ग में एक पत्नी अपने पति की तारीफ करते हुए प्यार भरे अंदाज में गाती है- “लुगिंयां के चेट मारी बांहिं के पगरिया… अरे मछरिया मारे चलले, हमरो संवरिया मछरिया मारे चलले…”

देखें वीडियो

गाने की टीम

इस गाने के बोल गीतकार विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने संभाली है. निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि शिल्पी राज की आवाज में मिट्टी की सोंधी खुशबू है, जो सीधे दिल को छूती है. वहीं माही श्रीवास्तव ने अपने देसी लुक और शानदार एक्सप्रेशंस से गाने में नई जान डाल दी है. उनका मानना है कि इस गाने के जरिए शहर में रह रहे लोगों को अपने गांव और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें- सपना चौहान- खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने फिर जमाया रंग, ‘मामला चोरी का’ सॉन्ग हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >