शिल्पी राज का गाना ‘सासु जी के शासन’ रिलीज, पति से शिकायत करती दिखीं स्वीटी सिंह

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के मशहूर सिंगर बिकी बबुआ और शिल्पी राज का नया गाना ‘सासु जी के शासन’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सास-बहू और ननद के बीच की खट्टी-मीठी नोक-झोंक को बहुत ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बिकी बबुआ और शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर धमाका कर रही है. इनका नया गाना ‘सासु जी के शासन’ रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. इस गाने में घर-घर की कहानी को संगीत के जरिए बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है. गाने के बोल उपेंद्र उजाला ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव ने दिया है, जो सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है. इस गाने पर अब तक 1 लाख 59 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

गाने की कहानी क्या है?

इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस स्वीटी सिंह अपने ऑन-स्क्रीन पति (बिकी बबुआ) से फोन पर शिकायत करती नजर आ रही हैं. वह कहती हैं कि घर में सासु जी का कड़ा शासन और ननद के लंबे भाषणों ने उनका मूड खराब कर दिया है. स्वीटी सिंह गाने में कहती हैं कि वह इन सब बातों से बहुत तंग आ चुकी हैं और अपने पति को जल्दी घर आने के लिए कहती हैं. वह मजाक-मजाक में पति को यह चेतावनी भी देती हैं कि अगर वह जल्दी नहीं आए, तो वह कुछ कर लेंगी.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

एक्ट्रेस का लुक और पति-पत्नी की बातचीत

पूरे गाने में पति और पत्नी के बीच की बातचीत को दिखाया गया है. जहां एक तरफ पत्नी शिकायत कर रही है, वहीं पति उसे प्यार से समझाते और मामला शांत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस स्वीटी सिंह इस गाने में देसी साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन ने गाने में जान फूंक दी है. अगर आप भी सास-बहू और ननद-भाभी के झगड़ों के चटपटे किस्से पसंद करते हैं, तो यह गाना आपको जरूर पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘कुंवार’ ने मचाई धूम, वीडियो में शादी की फरमाइश करते दिखीं रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >